हनीट्रैप मामले में मोनिका को बनाया जायेगा सरकारी गवाह

भोपाल, पांच महिलाओं श्वेता जैन, आरती दयाल, श्वेता जैन, बरखा सोनी भटनागर और मोनिका यादव में मोनिका उम्र में सबसे छोटी है। मोनिका राजगढ़ से भोपाल आकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान इस गिरोह के जाल में फंस गई। अब उसे सरकारी गवाह बनाया जा सकता है। वहीं, पुलिस के जांच में सामने आ […]

भारत डेमॉक्रेसी, डेमॉग्रफी, डिमांड और डिसाइसिवनेस के चलते तेजी से आगे बढ़ रहा- मोदी

न्यूयॉर्क, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में ग्लोबल बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज डेमॉक्रेसी, डेमॉग्रफी, डिमांड और डिसाइसिवनेस के चलते हम तेजी से आगे बढ़ रहा है। मोदी ने बिजनेस फोरम में कहा कि 130 करोड़ भारतीयों ने दिखाया है कि विकास प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भारत ने बड़ा […]

ग्वालियर में वायु सेना का मिग- 21 विमान हुआ क्रैश,दोनों पायलट सुरक्षित

ग्वालियर, भारतीय वायु सेना का लडाकू विमान मिग- 21 ग्वालियर एयरवेस से उडान भरने के कुछ ही देर बाद भिंड जिले के गोहद तहसील के एंडोरी थाना क्षेत्र के चौधरी के पुरा के पास तेज घमाके साथ क्रैश हो गया । लेकिन विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित बच गए लेकिन वह घायल हो गए। […]

एमपी में अब पार्षद करेंगे महापौर,अध्यक्ष का चुनाव, 20 साल बाद फिर लौटी अप्रत्यक्ष प्रणाली

भोपाल, नगरीय निकाय चुनाव में महापौर और नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव अब सीधे न होकर अप्रत्यक्षण प्रणाली से होगा। चुनाव में जीतकर आए पार्षद अब महापौर और नगरपालिका अध्यक्ष को चुनेंगे। बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक में नगरीय निकाय एक्ट में बदलाव के फैसले को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। इससे साफ हो […]

झाबुआ में कांग्रेस ने कांतिलाल भूरिया को उप चुनाव का टिकट दिया

भोपाल, मध्यप्रदेश में होने वाले झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। यहां 21 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। झाबुआ […]

हनीट्रैप मामले की जॉंच शुरू, सदस्यों के बीच चार घंटे बैठक, शमी बोले अपराधियों के नाम उजागर होंगे

इन्दौर, म.प्र. के हाई प्रोफाइल हनीट्रैप मामले की जॉंच के लिए गठ‍ित एसआईटी के प्रमुख संजीव शमी बुधवार को इन्दौर पहुंचे और उन्होंने मामले की जॉंच शुरू की। उन्होंने एसआईटी की बैठक लेकर जॉंच के सिलसिले में सदस्यों को ‘टास्क’ दिए। एसएसपी इन्दौर और एसआईटी सदस्य रूचिवर्धन मिश्र के साथ संजीव शमी महिला थाने पहुंचे […]

शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, खुले में शौच कर रहे 10 साल के बच्चे और 12 साल की बच्ची को पीट-पीटकर मार डाला

शिवपुरी,मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक वीभत्स घटना सामने आई है। यहां के सिरसौद में सड़क किनारे शौच कर रहे बच्चों की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतकों में एक 10 वर्षीय बच्चा अविनाश और 12 वर्षीय रोशनी शामिल हैं। पुलिस ने दो आरोपी हाकिम यादव, रामेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। […]

यूपी के भाजपा प्रवक्ता ने कहा चिन्मयानंद अब भारतीय जनता पार्टी के सदस्य नहीं

लखनऊ, उत्तरप्रदेश भाजपा प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव ने कहा है कि कानून की छात्रा द्वारा रेप और ब्लैकमेल का आरोप लगाए जाने के बाद पिछले सप्ताह गिरफ्तार किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद अब भारतीय जनता पार्टी के सदस्य नहीं हैं। आरोपों के सामने आने के एक महीने बाद पहली बार आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा […]

धमकाए जाने के बाद मंत्री अश्विनी चौबे के खिलाफ दरोगा ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

बक्सर, बिहार के बक्सर जिले के एक थाने में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की गई है। मामला बक्सर के डुमरांव थाने से जुड़ा है। शिकायत बक्सर जिले के नया भोजपुर ओपी प्रभारी राजीव रंजन राय ने डुमरांव थाने में की है। लिखित शिकायत में मंत्री पर राजीव रंजन ने […]

उन्‍नाव रेप पीड़‍िता की एम्‍स से छुट्टी, कोर्ट ने परिवार को दिल्‍ली में रुकने का आदेश दिया

उन्‍नाव, उन्नाव रेप पीड़‍िता को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से छुट्टी ‎मिल गई है। हालांकि पीड़ि‍ता के परिवार को तीस हजारी कोर्ट ने दिल्‍ली में ही रूकने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में पीड़‍िता अपने परिवार के साथ अगले एक हफ्ते तक एम्स के जय प्रकाश नारायण ट्रामा सेंटर के हॉस्टल में रहेगी। […]