झाबुआ में कांग्रेस ने कांतिलाल भूरिया को उप चुनाव का टिकट दिया

भोपाल, मध्यप्रदेश में होने वाले झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। यहां 21 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। झाबुआ सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। गौरतलब है कि झाबुआ विधानसभा से भाजपा विधायक गुमान सिंह डामोर के त्यागपत्र देने से झाबुआ सीट खाली हुई है। डामोर इस साल हुए लोकसभा चुनाव में रतलाम-झाबुआ सीट से सांसद बन गये हैं। इसलिए उन्होंने झाबुआ विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *