भोपाल, पांच महिलाओं श्वेता जैन, आरती दयाल, श्वेता जैन, बरखा सोनी भटनागर और मोनिका यादव में मोनिका उम्र में सबसे छोटी है। मोनिका राजगढ़ से भोपाल आकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान इस गिरोह के जाल में फंस गई। अब उसे सरकारी गवाह बनाया जा सकता है। वहीं, पुलिस के जांच में सामने आ रह है कि इस गिरोह के तार मध्यप्रदेश के बाहर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, उप्र और हिमाचल प्रदेश के शिमला से भी जुड़ रहे हैं। शातिर महिलाओं ने इन राज्यों के नेताओं, अफसरों और व्यवसायियों को शिकार बनाया है। एसआईटी उन वीडियो क्लिपिंग की छानबीन कर रही है जो महिलाओं के फोन और लैपटॉप में मिली हैं। इस आधार पर पुलिस उन होटल, फार्म हाउस की भी पड़ताल भी करेगी, जहां क्लिप बनाई गई है। कुछ क्लिपिंग ट्रेन में भी बनाई गई हैं।
शिवराज हैं जिम्मेदार: कंप्यूटर बाबा
मध्य प्रदेश के चर्चित संत कंप्यूटर बाबा ने अश्लीलता से जुड़े पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस मामले के लिए जिम्मेदार ठहराया है। बाबा ने दलील दी है कि ये मामला उन्हीं के कार्यकाल में हुआ, इसलिए शिवराज सिंह इसके जिम्मेदार हैं ।
हनीट्रैप मामले में मोनिका को बनाया जायेगा सरकारी गवाह