पंजाब के चन्नी मंत्रिमंडल में 15 मंत्री शामिल किये गए

चंडीगढ़,पंजाब में आज चरणजीत सिंह चन्नी मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। जिसमें कई बड़े नेता जगह पाने में कामयाब रहे है। आज कुल 15 विधायकों ने बतौर मंत्री शपथ ली उन्हें राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में जिन 15 मंत्रियों को स्थान मिला है उनमें ब्रह्म महिंद्रा, […]

कांग्रेस का दलित कार्ड, चरण जीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए सीएम

चंडीगढ़,कांग्रेस ने पंजाब में वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाने का निश्चय किया है। उन्हें आज पार्टी विधायक दल का नया नेता चुना गया उनके सीएम चुने जाने की जानकारी कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर दी। वह पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री होंगे। उनके नाम का […]

पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह का इस्तीफा, बोले सिद्धू को चेहरा बनाया तो विरोध करेंगे

चंडीगढ़, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज विधायक दल की बैठक से पहले ही सूबे का मुख्यमंत्री पद छोड़ते हुए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके पहले उन्होंने अपने करीबी विधायकों के साथ मंत्रणा की फिर राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने […]

सीएम अमरिंदर की सिद्धू समर्थकों के खिलाफ एक्शन की तैयारी

होशियारपुर, पंजाब कांग्रेस में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच छिड़ी रार का अंत नहीं होता दिख रहा है। दोनों गुट माफी की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। सीएम अमरिंदर ने भी अब सख्त तेवर अपना लिए हैं और वह सिद्धू को लेकर बिलकुल भी नरमी बरतने के मूड में […]

पंजाब कांग्रेस की कलह खत्म होने के आसार, नवजोत सिंह सिद्धू ही होंगे कप्तान

नई दिल्ली,पंजाब कांग्रेस में जारी कलह के अब खत्म होने के आसार नजर आ रहे हैं। संगठन में जारी सियासी गहमागहमी के बीच नवजोत सिंह सिद्दू के पंजाब कांग्रेस के कैप्टन बनने का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों ने शनिवार को कहा कि पार्टी की राज्य इकाई में दरार अब जल्द ही सुलझ जाएगी […]

पंजाब में सिद्धू रह सकते हैं खाली हाथ,कप्तान के पेंच से अध्यक्ष बनने पर भी संशय

चंडीगढ़, पंजाब में सियासी उथल-पुथल के बीच खाली हाथ रहे नवजोत सिंह सिद्धू के अध्यक्ष बनने पर भी संशय है। जो नया फार्मूला सामने आया है उसके मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह ही सरकार के मुखिया रहेंगे और अगले चुनाव का नेतृत्व भी करेंगे। कैप्टन सोनिया गांधी को यह समझाने में कामयाब रहे हैं कि पंजाब […]

पंजाब में बड़े फेरबदल के आसार, कैप्टन ने सिद्धू को बताया सारे फसाद की जड़

चंडीगढ़,पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह दूर करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को एक बार फिर से तीन सदस्यी खड़गे पैनल के सामने पेश हो पड़ा। तीन घंटे तक चली इस बैठक में कैप्टन ने पंजाब कांग्रेस में चल रहे विवाद के लिए पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की बयानबाजी को जिम्मेदार ठहराया। एक मीडिया […]

पंजाब में विधायकों के बेटों को सरकार में नौकरी मिलने से छिड़ा विवाद

चंडीगढ़, पंजाब सरकार ने कांग्रेस के दो विधायकों के बेटों को विशेष मामले के तहत पुलिस निरीक्षक और नायब तहसीलदार नियुक्त करने का निर्णय लिया, जिसके बाद शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने राज्य सरकार की आलोचना की। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हुई मंत्रिमंडल की बैठक में […]

IMA ने बाबा रामदेव के खिलाफ पंजाब के मलोट में दर्ज कराया केस

चंडीगढ़, एलोपैथी के खिलाफ योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर ऐलोपैथी डॉक्टरों में उत्पन्न हुआ रोष खत्म नहीं हो रहा है। बाबा के खिलाफ पंजाब के मलोट की अदालत में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से मुकदमा दायर हुआ है। जिस पर अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन […]

पंजाब में हुआ बड़ा राजनीति गठजोड़, शिअद और बसपा ने 25 साल बाद मिलाया हाथ

चंडीग़ढ़, अगले साल होनेवाले विधानसभा चुनाव के पूर्व शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी ते बीच आज गठबंधन हो गया। शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल और बसपा नेता सतीश मिश्रा ने यहां इसका एलान किया। तीन कृषि कानूनों पर भाज से गठबंधन टूटने के बाद शिअद व बसपा से 25 साल बाद साथ आए […]