भरण-पोषण केस से नाराज पति का वकील पर हमला, कोर्ट गेट के बाहर चाकूबाजी

जबलपुर। जिला न्यायालय परिसर के बाहर एक भरण-पोषण मामले को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का केस लड़ रहे अधिवक्ता पर चाकू से हमला कर दिया। घटना कोर्ट के गेट नंबर 4 के बाहर हुई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, रांझी बड़ा पत्थर निवासी अधिवक्ता रामलाल रजक अपनी क्लाइंट कंचन महोबिया का भरण-पोषण का प्रकरण देख रहे थे। इसी बात से नाराज पति राकेश महोबिया ने पहले भी कोर्ट परिसर में वकील से विवाद किया था।
बताया गया कि अधिवक्ता अपने साथी के साथ कार से बाहर निकल रहे थे, तभी आरोपी ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद उसने अधिवक्ता को जबरन कार से उतारकर उनके साथ मारपीट की और चाकू से गले, कान व कंधे के पास वार कर दिए। हमले में अधिवक्ता को हाथ में भी चोट आई है।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। ओमती थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *