लखनऊ, उत्तरप्रदेश भाजपा प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव ने कहा है कि कानून की छात्रा द्वारा रेप और ब्लैकमेल का आरोप लगाए जाने के बाद पिछले सप्ताह गिरफ्तार किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद अब भारतीय जनता पार्टी के सदस्य नहीं हैं। आरोपों के सामने आने के एक महीने बाद पहली बार आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता ने एक समाचार चैनल को कहा “चिन्मयानंद अब भाजपा के सदस्य नहीं रहे हैं…कानून अपना काम करेगा..।”
यह पूछे जाने पर कि चिन्मयानंद कब से भाजपा के सदस्य नहीं हैं, हरीश श्रीवास्तव ने कहा, “यह दस्तावेज़ का सवाल नहीं है, और हम आपको एक सटीक तारीख नहीं बता सकते, लेकिन चिन्मयानंद भाजपा के सदस्य नहीं हैं..।” चिन्मयानंद को लॉ की छात्रा से बलात्कार के आरोप में यूपी एसआईटी ने 20 सितंबर को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उनको 14 दिन के लिए जेल भेजा है।
यूपी के भाजपा प्रवक्ता ने कहा चिन्मयानंद अब भारतीय जनता पार्टी के सदस्य नहीं