मध्यप्रदेश में पड़े 75 % वोट

भोपाल, मध्यप्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के लिए करीब 75% वोट डाले गए हैं। पूरे राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों पर इस प्रकार आज एक साथ चुनाव संपन्न हो गया। आज करीब पांच करोड़ मतदाताओं को वोट डालना था,जिसमें से लगभग 74.12% लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। अभी चुनाव आयोग की ओर […]

CG के पूर्व CM जोगी बॉम्बे अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही है तकलीफ

मुंबई, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के बाद अजीत जोगी बीते सोमवार को रायपुर से मुंबई आये थे. बताया जा रहा है कि लगातार चुनाव प्रचार करने के […]

विराट आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार, पुजारा, अश्विन और जडेजा शीर्ष दस में शामिल

दुबई,आईसीसी की बुधवार को जारी ताजा टेस्ट रैंकिग में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबादा इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन की जगह एक बार फिर से नंबर एक स्थान पर आ गये हैं। आईसीसी रैंकिंग के अनुसार कोहली के 935 […]

29 IPS एवं 14 PPS समेत 43 पुुलिस अधिकारियों का तबादला

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 29 और 14 प्रान्तीय पुलिस सेवा(पीपीएस) समेत 43 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इन तबादलों में 14 जिलों के पुलिस कप्तान शामिल हैं। ललितपुर के पुलिस अधीक्षक डा.ओपी सिंह को झांसी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है जबकि […]

EVM की गड़बड़ी वाले मतदान केंद्रों पर फिर से पड़ें वोट : कमलनाथ

भोपाल,मध्य प्रदेश में आज हुए मतदान के दौरान अनेक हिस्सों से ईवीएम मशीनें खराब होने की शिकायतें चुनाव आयोग से की गई हैं। ईवीएम खराब होने के कारण कई मतदाता बिना मतदान किए हुए ही वापस लौट गए, जबकि लंबी लाइन देखकर भी कुछ मतदाता घर वापस चले गए। इस प्रकार जहां जहां ईवीएम की […]

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा, माता-पिता का पालन-पोषण करना पुत्र का कर्त्तव्य नहीं बल्कि धर्म

रायपुर,छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बेटे की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि माता-पिता का पालन-पोषण करना पुत्र का कर्त्तव्य नहीं बल्कि धर्म है। बेटे की याचिका को खारिज कर दिया है। पुत्र ने पिता द्वारा अन्य भाइयों को पक्षकार नहीं बनाने पर परिवार न्यायालय के आदेश के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। दरअसल,रायगढ़ निवासी गणेश […]

कांग्रेस शासन में जवानों का अपमान हुआ, सेना और किसानों ने दुःख पाया – मोदी

भरतपुर,राजस्थान के भरतपुर में विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर जनसभा करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण देते हुए जनता से कांग्रेस का सफाया करने और विकास के लिए भाजपा की फिर से सरकार बनाने की अपील की. प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा 40 वर्षों से कांग्रेस की सरकार रही है […]

सत्ता विरोधी लहर का भाजपा को करना पड़ सकता है सामना : सुमित्रा महाजन

इंदौर,प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। पिछले 15 सालों से सत्तारूढ़ भाजपा के सामने इस बार सत्ता बचाने की चुनौती है, तो कांग्रेस इस बार अपना लंबा वनवास खत्म होने का इंतजार कर रही है। इस बीच लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने आज कहा है कि पार्टी को इस बार […]

स्मृति हिन्दू पति पारसी, पति और बच्चों का गोत्र नहीं, हिन्दू होने से लगा रही सिंदूर

नई दिल्ली,हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने गोत्र का खुलासा किया है। अब उनके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने भी अपने गोत्र के बारे में बताया है। उन्होंने अपने सिंदूर लगाने की वजह भी बताई है। एक ट्वीटर यूजर ने ट्वीट करते हुए स्मृति से उनका, उनके बच्चों और पति का […]

हाईकोर्ट ने सिख दंगे पर 22 साल बाद 88 लोगों की सजा को कायम रखा

नई दिल्ली,दिल्ली हाईकोर्ट ने 1984 के सिख दंगों में निचली अदालत के फैसले को सुरक्षित रखा है। हाईकोर्ट ने पूर्व दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में 1984 के सिख दंगों के सिलसिले में सुनवाई करते हुए अदालत द्वारा 88 लोगों की सजा को बरकरार रखा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सभी दोषियों की सजा को बरकरार रखते […]