इंदौर,प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। पिछले 15 सालों से सत्तारूढ़ भाजपा के सामने इस बार सत्ता बचाने की चुनौती है, तो कांग्रेस इस बार अपना लंबा वनवास खत्म होने का इंतजार कर रही है। इस बीच लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने आज कहा है कि पार्टी को इस बार एंटी इनकंबेंसी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा सभी काम नहीं हो सकते हैं। कुछ काम रह जाते हैं। चिंता की बात यह है कि सीटें जीतने का आंकड़ा कम न हो जाए। इस बार इंदौर काफी अहम क्षेत्र है। यही वजह है कि यहां टिकट वितरण में बहुल विलंब हुआ है। बाद में अपनी बात को संभालते हुए सुमित्रा महाजन ने कहा यह एक आशंका भर है, शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में काफी काम हुए हैं, सभी वर्गों में उनकी समान लोकप्रियता है, इस लिए यह तो तय है कि राज्य में सरकार उनकी ही बनेगी।
सत्ता विरोधी लहर का भाजपा को करना पड़ सकता है सामना : सुमित्रा महाजन