कांग्रेस शासन में जवानों का अपमान हुआ, सेना और किसानों ने दुःख पाया – मोदी

भरतपुर,राजस्थान के भरतपुर में विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर जनसभा करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण देते हुए जनता से कांग्रेस का सफाया करने और विकास के लिए भाजपा की फिर से सरकार बनाने की अपील की. प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा 40 वर्षों से कांग्रेस की सरकार रही है और एक पीढ़ी के चार प्रधानमंत्री रहे लेकिन उनके शासनकाल में देश की सेना ने और किसानों ने हमेशा दुख पाया है यहां तक कि सरकार ने देश के जवानों का अपमान भी किया लेकिन हमारी भाजपा सरकार के आते ही देश के जवानों को सम्मान वापस मिला और किसानों के विकास के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों के फसल खरीद कर किसानों को फायदा पहुंचाने का काम किया.
मोदी ने कहा की 2014 से पहले देश में आए दिन हर जगह बम धमाके होते थे और आतंकवादियों का बोलबाला बढ़ गया था लेकिन भाजपा सरकार के आते ही आज देश में कहीं भी बम धमाके नहीं होते और आतंकवादियों को क्षेत्र तक सीमित करके रख दिया है साथ ही हमारी सरकार ने पाकिस्तान में उसके घर में जाकर उनके आतंकवादियों को मारा था जिसके लिए हमने सर्जिकल स्ट्राइक किया लेकिन कांग्रेस पार्टी के लोग सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं जबकि पूरा देश सर्जिकल स्ट्राइक पर विश्वास करता है
मोदी ने आरोप लगाया कि पिछले एक नामदार पार्टी की सरकार रही जिन्होंने 10 साल तक देश को खूब लूटा और 12 लाख करोड़ के घोटाले किए लेकिन 2014 में देश को एक मजबूत सरकार के रूप में भाजपा सरकार मिली जिसके बाद आज कोई भी घोटाला नहीं हो पाता है .उन्होंने कहा कि आज के बाद से एक मजबूत सरकार बनी है जिसकी बदौलत आज हिंदुस्तान का डंका पूरे संसार बजता है इसलिए अपने वोट की कीमत को पहचान कर भाजपा को प्रदेश में फिर से सरकार बनाएं जिससे राजस्थान का विकास हो सके. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा नामदार पार्टी के बड़े नेता जिनकी 4 पीढ़ियों का शासन रहा देश के सेना के सेनापति को एक गुंडा के नाम से सम्मानित करते हैं जो बेहद शर्म की बात है…. देश के जवान पिछले 40 वर्षों से वन रैंक वन पेंशन की मांग कर रहे थे लेकिन कांग्रेस सरकार ने उनकी कभी नहीं सुनी लेकिन भाजपा सरकार देश के सैनिकों को सम्मान देते हुए उनके लिए वन रैंक वन पेंशन लागू कर दी जिसके लिए ₹11000 करोड़ रूपये सैनिकों को दिया गया. उन्होंने कहा कि आज देश में कई राज्यों से कांग्रेस का सफाया हो चुका है जहां कांग्रेस को घुसने भी नहीं दे रहे हैं लोग इसलिए उनकी अपील है कि राजस्थान में भी कांग्रेस को दोबारा नहीं घुसने दिया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *