मुंबई, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के बाद अजीत जोगी बीते सोमवार को रायपुर से मुंबई आये थे. बताया जा रहा है कि लगातार चुनाव प्रचार करने के चलते जोगी की सेहत खराब हो गई थी. अजीत जोगी को श्वास लेने में दिक्कत होना बताया जा रहा है. हालांकि अब उनके सेहत में सुधार हो रहा है. लेकिन करीब एक हफ्ता वे अस्पताल में रहने वाले हैं. बता दें कि अजीत जोगी की पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव लड़ा है. अजीत जोगी गठबंधन का प्रमुख चेहरा हैं और उन्होंने स्टार प्रचारक की भूमिका पूरे चुनाव में निभाई. बताया जा रहा है कि इसके चलते ही उनकी सेहत खराब हुई थी.
CG के पूर्व CM जोगी बॉम्बे अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही है तकलीफ