झारखण्ड में महागठबंधन के दलों में सीटों का फार्मूला तय जल्द होगा एलान

रांची, झारखंड में महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है। झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन की मौजूदगी एक-दो दिनों में इसकी औपचारिक घोषणा कर दिये जाने की संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर जो सहमति बनी है,उसके तहत कांग्रेस सात सीटों रांची, खूंटी, […]

सपना चौधरी की कांग्रेस में एंट्री, ड्रीम गर्ल को मथुरा में चुनौती देंगी ?

नई दिल्ली, हरियाणा की लोक गायिका सपना चौधरी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी ने दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इसके साथ ही अब यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सपना मथुरा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में बीजेपी उम्मीदवार और बॉलिवुड की ड्रीम गर्ल हेमा […]

छत्तीसगढ़ के चीफ जस्टिस त्रिपाठी बने सदस्य लोकपाल

बिलासपुर,छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी को भारत सरकार ने लोकपाल का सदस्य बनाया है जिसके बाद श्री त्रिपाठी ने अपना इस्तीफा चीफ जस्टिस के पद से दे दिया। चीफ जस्टिस के इस्तीफा देने के बाद जस्टिस प्रशांत मिश्रा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया। जानकारी के मुताबिक जस्टिस प्रशांत मिश्रा […]

छग की चार लोकसभा सीटों के कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम घो‎षित

रायपुर,अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र स‎‎हित चार सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं ने बताया​ कि अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और महासमुंद सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर ‎लिए हैं। नेताओं […]

भाजपा ने उमा भारती को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया

नई दिल्ली, केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वरिष्ठ नेता उमा भारती को पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। उमा भारती को पार्टी द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी की जानकारी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दी। उन्होंने एक प्रेस वार्ता में कहा कि उमा भारती ने कुछ दिन पहले ही अमित शाह […]

भाजपा ने MP में 4 सांसदों के टिकिट काटे, 15 टिकटों की घोषणा,गोवा, गुजरात, झारखंड और हिमाचल के 33 प्रत्याशी घोषित

नई दिल्ली,भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्‍य प्रदेश, गोवा, गुजरात, झारखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। मध्यप्रदेश से 15 नामों से 5 सांसदों के टिकिट कटे हैं। मध्यप्रदेश में बैतूल से दुर्गा दास उइके, मुरैना से नरेंद्र सिंह तोमर, मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते, रीवा […]

मैं सिर्फ सच्चाई के लिए लड़ता हूं, ‘पहले नारा था, अच्छे दिन आएंगे पर अब चौकीदार चोर है- राहुल

पूर्णिया/ मालदा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने शनिवार को बिहार और पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं की, वह बंगाल में ममता सरकार पर खूब बरसे तो मोदी सरकार को भी नहीं छोड़ा. बिहार में सुबह से दोपहर बाद तक सियासी पारा उफान पर रहा। एक ओर एनडीए ने उम्मीदवारों की घोषणा की तो वहीं […]

रविशंकर प्रसाद को पटना साहेब और गिरिराज को बेगूसराय से भाजपा का टिकट यूपी के तीन और प्रत्याशी घोषित

नई दिल्ली,भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की 17 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है,पार्टी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहेब,राधामोहन सिंह को पूर्वी चम्पारण से और गिरिराज सिंह को उनका चुनाव क्षेत्र बदल कर बेगूसराय से टिकट दिया है.पार्टी ने पांचवी सूची में तेलंगाना से छह,केरल और पश्चिम […]

कमलनाथ ने दिया संकेत दिग्विजय भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव

भोपाल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्‍मीदवार हो सकते है। इससे पहले मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने उनसे भोपाल या इंदौर जैसी मुश्किल सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह किया था। इस घोषणा के साथ ही एक तरह से दिग्विजय सिंह ने मुश्किल सीट से चुनाव लड़ने की कमलनाथ […]

शराब कारोबारी विजय माल्या की संपत्तियां कुर्क करने का कोर्ट से आदेश

नई ‎दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने शराब कारोबारी और किंगफिशर के मालिक विजय माल्‍या की मुश्किलें बढी दी हैं। दिल्‍ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने फेरा उल्लंघन से संबंधित एक मामले में माल्या की बेंगलुरू में स्थित संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया है। बेंगलुरू पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय के विशेष लोक अभियोजक […]