सपना चौधरी की कांग्रेस में एंट्री, ड्रीम गर्ल को मथुरा में चुनौती देंगी ?

नई दिल्ली, हरियाणा की लोक गायिका सपना चौधरी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी ने दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इसके साथ ही अब यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सपना मथुरा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में बीजेपी उम्मीदवार और बॉलिवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के खिलाफ उतर सकती हैं।
बता दें कि सपना चौधरी हरियाणवी डांसर और गायिका हैं।सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत आर्केस्ट्रा के साथ की थी। अपने घर को संभालने के लिए उन्होंने डांस को अपना करियर चुना। वह हरियाणा के कई रागिनी प्रतियोगिताओं में भाग लेती थीं और स्टेज शो भी करती थीं।
सपना चौधरी कई हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। सपना चौधरी ‘वीरे की वेडिंग’ फिल्म के ‘हट जा ताऊ’ गाने में भी नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने अभय देओल की ‘नानू की जानू’ फिल्म में भी काम किया है। वह बिग बॉस में भी रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *