छग की चार लोकसभा सीटों के कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम घो‎षित

रायपुर,अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र स‎‎हित चार सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं ने बताया​ कि अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और महासमुंद सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर ‎लिए हैं। नेताओं ने बताया कि पार्टी ने रायपुर से प्रमोद दुबे को अपना प्रत्याशी बनाया है। दुबे वर्तमान में रायपुर नगर निगम के महापौर हैं। वहीं बिलासपुर से कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अटल ​श्रीवास्तव पार्टी के प्रत्याशी होंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी ने महासमुंद लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रहे धनेंद्र साहू को उम्मीदवार बनाया है।
साहू अभी अभनपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पार्टी ने राजनांदगांव लोकसभा सीट से भोलाराम साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है। जो‎कि खुज्जी विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। राजनांदगांव लोकसभा सीट राज्य की प्रतिष्ठित सीट मानी जाती है। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सांसद रहे हैं तथा वर्तमान में उनके बेटे ​अभिषेक सिंह सांसद हैं। प्रदेश में कांग्रेस ने अभी तक छत्तीसगढ़ की नौ सीटों रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, बस्तर और कांकेर के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। हांला‎कि दुर्ग और कोरबा सीट अभी बा‎कि है । वहीं मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने भी सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, बस्तर और कांकेर के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट के लिए 11, 18 और 23 अप्रैल को मतदान होगा। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 11 में से 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। एक सीट दुर्ग में कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू ने जीती थी। साहू राज्य के भूपेश बघेल मंत्रिमंडल में सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *