जनसम्पर्क संचालक चन्द्रकांत उईके ने पदभार ग्रहण किया

रायपुर,जनसम्पर्क संचालक चन्द्रकांत उईके ने आज नया रायपुर के इन्द्रावती भवन स्थित जनसम्पर्क संचालनालय में पदभार ग्रहण किया। आयुक्त जनसम्पर्क और निवर्तमान संचालक राजेश सुकुमार टोप्पो ने उन्हें संचालक पद का प्रभार सौंपा। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए श्री उईके को बधाई और शुभकामनाएं दी। पदभार ग्रहण करने के बाद चन्द्रकांत उईके ने संचालनालय के […]

राजस्थान में जल्द स्थापित होंगे 13 नए पुलिस सर्किल मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

जयपुर,प्रदेश में कानून व्यवस्था और सुदृढ़ बनाने के लिए जल्द ही 13 नए पुलिस सर्किल, 28 थाने एवं 26 पुलिस चौकियों की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने वर्ष 2018-19 की बजट घोषणा के अनुरूप इस संबंध में गृह विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। बजट […]

नेशनल हॉकी खिलाड़ी की रेसिंग ट्रैक पर मौत

बरेली, बरेली के साई स्टेडियम में दौड़ लगाने गए नेशनल खिलाड़ी का शव हॉकी मैदान के रेसिंग ट्रैक पर पड़ा मिला। अंदेशा जताया जा रहा है कि दौड़ते समय अचानक उनकी मौत हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं होने के कारण बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। जांच के बाद पता चलेगा […]

जिन्ना पर भाजपा में रार बीजेपी विधायक ने मांगा स्वामी मौर्य का इस्तीफा

लखनऊ, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर पर बयानबाजी बढ़ती जा रही है। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एएमयू में जिन्ना की तस्वीर लगे होने को हिंदुत्व के कमजोर होने का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि एएमयू से मांग के बावजूद चित्र का नहीं हटाया जाना कमजोर हिंदुत्व का नतीजा […]

32 दिन के लिए शादियों पर लगेगा ब्रेक,19 जून से शुरू होंगे विवाह मुहूर्त

भोपाल,आगामी सोलह मई से 32 दिन के लिए शादियों पर ब्रेक लग जाएगा। अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त के बाद शादियां शुरु हुई थी। अब पुन: 19 जून से शादी के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त का सिलसिला शुरू होगा। राजधानी के पुरोहितों के मुताबिक 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया से 29 अप्रैल अंतिम मुहूर्त तक खूब विवाह […]

अफसरों ने दिया वार्षिक संपत्ति का ब्यौरा,कई मालामाल,तो कई की स्थिति सामान्य

भोपाल, आईएएस अफसरों ने अपनी वार्षिक संपत्ति का ब्यौरा दे दिया है। अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों में कई ने करोड़ों की प्रापर्टी जुटाई है तो कुछ ने जीवन बसर के हिसाब से संपत्ति अर्जित की है। इस बारे में एसीएस रजनीश वैश्य ने अपने तथा परिवार के किसी भी सदस्य के नाम से […]

राहुल को कांग्रेस का अस्तित्व दूरबीन लेकर खोजना पड़ेगा, जीत तो दूर की बात है

भोपाल,कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को राजधानी भोपाल पहुंचे। 2 घंटे के अल्प प्रवास के दौरान शाह ने भेल दशहरा मैदान पर आयोजित प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में जीत का मंत्र दिया। इस दौरान शाह ने कांग्रेस और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी […]

निर्भया गैंगरेप मामले में फैसला सुरक्षित

नई दिल्ली,दिल्ली के चर्चित निर्भया गैंगरेप में मृत्युदंड पाए दोषियों की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है । दोषी अक्षय ने पुनर्विचार याचिका अभी दायर नही की है। विनय और पवन की ओर से वकील एपी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में कहा इनकी पृष्ठभूमि और सामाजिक आर्थिक हालात को देखकर सजा […]

कठुआ गैंग रेप के आरोपियों ने सुको में हलफनामा देकर सीबीआई जांच की मांग की

नई दिल्ली, कठुआ गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी संजीलाल और उसके बेटे विकास जगरोत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर मामला सीबीआई को सौंपने की मांग करते हुए कहा गया है कि असली अपराधियों को पकड़ने और पीड़ित को इंसाफ दिलाने के लिए यह ज़रूरी है। हलफनामे में कहा गया है कि सिर्फ आशंका […]

चाचा-भतीजे की जंग खत्म,अब शिवपाल को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

लखनऊ, 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए और परिवार के दूसरे लोगों की कोशिशों के चलते सपा के चाचा-भतीजे अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की जंग अब खत्म हो गई है। सैफई में दो और लखनऊ में हुई एक बैठक के बाद चाचा-भतीजे के गिले-शिकवे दूर हो गए हैं। सैफई में गले मिलने के […]