अफसरों ने दिया वार्षिक संपत्ति का ब्यौरा,कई मालामाल,तो कई की स्थिति सामान्य

भोपाल, आईएएस अफसरों ने अपनी वार्षिक संपत्ति का ब्यौरा दे दिया है। अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों में कई ने करोड़ों की प्रापर्टी जुटाई है तो कुछ ने जीवन बसर के हिसाब से संपत्ति अर्जित की है। इस बारे में एसीएस रजनीश वैश्य ने अपने तथा परिवार के किसी भी सदस्य के नाम से कहीं भी कोई प्रॉपर्टी होने के कालम को निल बताया है। वहीं एसीएस प्रेमचंद मीना ने जानकारी दी है कि उनके पास राजस्थान के सवाई माधौपुर जिले के बामनवास में दो पक्के भवन है जिनकी वर्तमान कीमत 40 लाख है। प्रापर्टी में उनका एक तिहाई हिस्सा है तथा 14 लाख रुपए की वार्षिक आय है। यहीं पर स्वयं के नाम पर दो एकड़ कृषि भूमि है। इससे डेढ़ लाख रुपए सालाना कमाई है। भोपाल के होशंगाबाद रोड में 2400 वर्गफीट का प्लाट है। मंडोरी भोपाल में स्वयं के नाम पर 0.30 एकड़ जमीन है। दिल्ली के द्वारका में एचआईजी फ्लेट, रायसेन जिले के गौहरगंज में कृषि भूमि पत्नी के नाम पर है। जयपुर के ग्राम चकशाल ग्राम में कृषि भूमि, जयपुर के मदर टेरेसा नगर में, सांगनेर के रातली और जयपुर में भी स्वयं और पत्नी के नाम से प्रापर्टी है। वन विभाग के एसीएस केके सिंह के पास भी नोएडा, रायसेन में प्लाट और कृषि भूमि, भोपाल के बैरागढ़ में जमीन और जाटखेड़ी रुचि लाइफ स्केप में प्लाट है। प्रशासनिक अकादमी की महानिदेशक कंचन जैन के पास रिवेरा टाउन में डेढ़ करोड़ का मकान और बावड़िया कला में 1 करोड़ 7 लाख कीमत की जमीन है। वहीं एसीएस इकबाल सिंह बैंस ने बताया कि उनके पास बिशनखेड़ी में तीन एकड़ जमीन पंजाब के मोहाली में 90 लाख का घर है। एसीएस प्रभांशु कमल के पास लखनऊ में स्वयं के नाम पर एक प्लाट, चूनाभट्टी भोपाल में मकान और मेंडोरी भोपाल में फार्म हाउस है। व्यौरे में एसीएस विनोद सेमवाल ने बताया कि उनके पास देहरादून में 5 लाख 94 हजार वार्षिक कमाई करने वाली कृषि भूमि है। भोपाल में मकान और कृषि जमीनें हैं। एसीएस राधेश्याम जुलानिया और उनके परिजनों के नाम से भोपाल में कृषि भूमि, आवासीय प्लाट और इंदौर में एक करोड़ कीमत की कृषि भूमि है। अपर मुख्य सचिव दीपक खांडेकर के पास भोपाल में फ्लैट है जिससे 30 हजार रुपए वार्षिक आय होती है। इसके अलावा नोएडा में एक करोड़ कीमत का प्लाट है। वार्षिक सपंत्ति ब्यौरे में वित्त विभाग के एसीएस एपी श्रीवास्तव ने जानकारीदी है कि उनके पास भोपाल में जमीन और मकान इलाहाबाद में 50 लाख की प्रापर्टी और गाजीपुर में दस लाख कीमत की जमीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *