जनसम्पर्क संचालक चन्द्रकांत उईके ने पदभार ग्रहण किया

रायपुर,जनसम्पर्क संचालक चन्द्रकांत उईके ने आज नया रायपुर के इन्द्रावती भवन स्थित जनसम्पर्क संचालनालय में पदभार ग्रहण किया। आयुक्त जनसम्पर्क और निवर्तमान संचालक राजेश सुकुमार टोप्पो ने उन्हें संचालक पद का प्रभार सौंपा। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए श्री उईके को बधाई और शुभकामनाएं दी।
पदभार ग्रहण करने के बाद चन्द्रकांत उईके ने संचालनालय के अधिकारियों और कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया और उनके कामकाज के बारे में जानकारी प्राप्त की। ज्ञातव्य है कि राजेश सुकुमार टोप्पो को आयुक्त जनसम्पर्क के पद पर पदोन्नत किया गया है। श्री टोप्पो जनसम्पर्क विभाग के विशेष सचिव भी हैं। चन्द्रकांत उईके इसके पहले छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सचिव के पद पर पदस्थ थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *