चाचा-भतीजे की जंग खत्म,अब शिवपाल को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

लखनऊ, 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए और परिवार के दूसरे लोगों की कोशिशों के चलते सपा के चाचा-भतीजे अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की जंग अब खत्म हो गई है। सैफई में दो और लखनऊ में हुई एक बैठक के बाद चाचा-भतीजे के गिले-शिकवे दूर हो गए हैं। सैफई में गले मिलने के साथ ही भतीजे अखिलेश ने चाचा के पैर छूकर आर्शीवाद लिया। वहीं सूत्रों की मानें तो अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को सपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही चर्चा यह भी है कि शिवपाल को लोकसभा चुनाव लड़ाए जाने की तैयारी चल रही है। शिवपाल ने फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन सपा-बसपा और कांग्रेस के साथ होने वाले गठबंधन को देखते हुए अखिलेश ने दूसरी पेशकश रखी है। शिवपाल को आजमगढ़ की सदर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ाया जा सकता है। इसी सीट से मुलायम सिंह यादव करीब एक लाख वोट से जीते थे। हालांकि चर्चा यह भी है कि रमाकांत यादव भाजपा छोड़कर सपा में आ सकते हैं। तब उनके लिए भी एक सीट की जरूरत होगी। दूसरी ओर कांग्रेस के टिकट पर राजबब्बर फिरोजाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *