भोपाल,आगामी सोलह मई से 32 दिन के लिए शादियों पर ब्रेक लग जाएगा। अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त के बाद शादियां शुरु हुई थी। अब पुन: 19 जून से शादी के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त का सिलसिला शुरू होगा। राजधानी के पुरोहितों के मुताबिक 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया से 29 अप्रैल अंतिम मुहूर्त तक खूब विवाह हुए। अब मई में 11, 12 तारीख को शादी के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त हैं। दरअसल, 16 मई से अधिक मास लग जाएगा, इसके चलते विवाह नहीं होंगे। यह 13 जून को समाप्त होगा। इस दौरान लोग सप्त सागर, 84 महादेव और नौ नारायण की यात्रा करेंगे।
अधिकमास खत्म होते ही जून में 19, 20, 21, 22, 23, 25, 29 तारीख व जुलाई में 6 व 10 तारीख को सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त हैं। 23 जुलाई को देवशयनी एकादशी पर देव सो जाएंगे और अगले 4 महीने चातुर्मास होने से विवाह नहीं होंगे। इस साल अब 24 दिन ही शुभ मुहुर्त में शहनाइयां गूंजेंगी। मई- 11, 12, (16 मई से 13 जून तक अधिमास में विवाह नहीं होंगे)। जून- 14, 18, 20, 21, 23, 25, 27, 28, 29, 30, जुलाई- 4,5,6,9,10,11,15,16 (21 भड़ली नवमी एवं 23 जुलाई से देवशयनी एकादशी) नवंबर- शादी नहीं होंगी। देवउठनी ग्यारस-19 नवंबर- शुक्र-अस्त से शादियां शुरू हो जाएंगी। अब पुन: 19 जून से शादी के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त का सिलसिला शुरू होगा।
32 दिन के लिए शादियों पर लगेगा ब्रेक,19 जून से शुरू होंगे विवाह मुहूर्त