यूपी में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का विस्तार सात नए मंत्री शरीक

लखनऊ,यूपी में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का आज शाम विस्तार कर सात नए मंत्री शामिल किये गए हैं। विस्तार में अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव का ख्याल रखा गया है। मंत्रिमंडल में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये जितिन प्रसाद को शामिल किया गया है। प्रसाद को मंत्री बनाकर ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश हुई है। उधर,ओबीसी समुदाय के संगीता बलवंत, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार को भी कैबिनेट में जगह मिली है। संगीता बलवंत मल्लाह और धर्मवीर प्रजापति कुम्हार समुदाय से जबकि छत्रपाल गंगवार कुर्मी जाति से हैं। इधर,अनुसूचित जाति के संजय गौड़ और पलटूराम भी मंत्री बने है। गौरतलब है मंत्रिमंडल विस्तार से पूर्व सिर्फ 53 मंत्री थे और सात पद खाली थे जिन्हें अब भरा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *