मप्र में महिला स्व-सहायता समूहों को पोषण आहार का दायित्व सौंपा गया

भोपाल,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रालय मे हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के 7 पोषण आहार संयंत्रों का प्रबंधकीय कार्य म.प्र. एग्रो इण्डस्ट्रीज डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमि. से वापस लिया जाकर मध्यप्रदेश राज्य आजीविका फोरम अंतर्गत गठित महिला स्व-सहायता समूहों के परिसंघों को सौंपे जाने के संबंध में निर्णय लिया। मंत्रि-परिषद में […]

प्रधानमंत्री ने विशेष गुणों वाली फसलों की 35 किस्में राष्ट्र को समर्पित कीं

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विशेष गुणों वाली फसलों की 35 किस्में राष्ट्र को समर्पित कीं। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान, रायपुर का नवनिर्मित परिसर भी राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कृषि विश्वविद्यालयों को ग्रीन कैंपस अवार्ड भी वितरित किए। उन्होंने उन किसानों […]

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र की पुस्तक “संविधान, संस्कृति और राष्ट्र” का लोकार्पण

जयपुर, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने आज कहा कि हमारा संविधान हमारी गीता है, बाइबल है और इसका सम्मान करना हम सबका पवित्र कर्तव्य है। संविधान और संस्कृति को परस्पर पूरक बताते हुए उन्होंने कहा कि संविधान में निहित मूल्य समाज के संस्कारों से ही बल पाते हैं। उपराष्ट्रपति आज जोधपुर में आयोजित एक अवसर […]

तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को वोट पड़ेंगे और 2 नवम्बर को आएगा रिजल्ट

नई दिल्ली, चुनाव आयोग ने आज देश भर की तीन लोकसभा और तीस विधानसभा की सीटों के उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है। इसके लिए 30 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे जबकि 2 नवम्बर को वोटों की गिनती की जाएगी। आयोग ने केंद्र शासित प्रदेश – दादरा और नगर हवेली एवं दमन व दीव, मध्य […]

आर्थिक स्वच्छता गरीबों के अधिकार को सुनिश्चित कर रही

नईदिल्ली,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि देश में डिजिटल लेनदेन से स्वच्छता और पारदर्शिता आई है जिससे भ्रष्टाचार जैसी चीजों में कमी आई है। उन्होंने कहा जिस तरह घर-घर शौचालय निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना से गरीबों की गरिमा बढ़ी है वैसे ही आर्थिक स्वच्छता गरीबों के अधिकार को सुनिश्चित कर उनका जीवन आसान बनाती […]

यूपी में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का विस्तार सात नए मंत्री शरीक

लखनऊ,यूपी में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का आज शाम विस्तार कर सात नए मंत्री शामिल किये गए हैं। विस्तार में अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव का ख्याल रखा गया है। मंत्रिमंडल में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये जितिन प्रसाद को शामिल किया गया है। प्रसाद को मंत्री बनाकर ब्राह्मण समाज को साधने की […]

पंजाब के चन्नी मंत्रिमंडल में 15 मंत्री शामिल किये गए

चंडीगढ़,पंजाब में आज चरणजीत सिंह चन्नी मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। जिसमें कई बड़े नेता जगह पाने में कामयाब रहे है। आज कुल 15 विधायकों ने बतौर मंत्री शपथ ली उन्हें राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में जिन 15 मंत्रियों को स्थान मिला है उनमें ब्रह्म महिंद्रा, […]

मप्र के नक्सल प्रभावित जिलों में 12 लाख श्रमिकों को मिलेगा रोजगार

भोपाल,केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में वामपंथी उग्रवाद पर समीक्षा बैठक में नक्सलवाद प्रभावित सभी राज्यों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नियंत्रण और विकास के लिये किये जा रहे […]

मप्र में अब कोई न छूटे टीकाकरण महाअभियान चलाया जायेगा कल

भोपाल,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 27 सितंबर को अब कोई न छूटे कोरोना टीकाकरण महाअभियान-4 में सभी पात्र नागरिकों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। इस अभियान में अब कोई न छूटे, इस भाव से समाज के सभी वर्गों और व्यक्तियों की स्व-प्रेरणा से सक्रिय भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि वैक्सीन […]

महाराष्ट्र में 4 अक्टूबर से फिर खुलने जा रहे स्कूल

मुंबई,महाराष्ट्र में 4 अक्टूबर से स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है। राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने इसका एलान किया और कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में 5वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए और शहरी […]