पंजाब के चन्नी मंत्रिमंडल में 15 मंत्री शामिल किये गए

चंडीगढ़,पंजाब में आज चरणजीत सिंह चन्नी मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। जिसमें कई बड़े नेता जगह पाने में कामयाब रहे है। आज कुल 15 विधायकों ने बतौर मंत्री शपथ ली उन्हें राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में जिन 15 मंत्रियों को स्थान मिला है उनमें ब्रह्म महिंद्रा, अरुणा चौधरी और राणा गुरजीत सिंह के अलावा 7 नए चेहरों को शामिल किया गया है। मंत्रिमंडल में सुखबिंदर सिंह सरकारिया, रजिया सुल्ताना, मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिंदर बाजवा, विजय इंदर सिंगला ने भी कैबिनेट मंत्रियों की शपथ ली। अन्य विधायकों में भारत भूषण आशू ,रणदीप सिंह नाभा, राजकुमार वेरका और संगत सिंह गिलजियान को शामिल किया गया है। वहीं हॉकी टीम के पूर्व कैप्टन और विधायक परगट सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया है। इधर,गिदर्भा से विधायक अमरिंदर सिंह राजा भी कैबिनेट में स्थान पाने में सफल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *