बिस्टान में आदिवासी युवक की जेल में मौत, थाने पर हमले और पुलिसकर्मियों के घायल होने पर आयोग ने मांगी रिपोर्ट

भोपाल,खरगौन जिले में लूट के आरोपी बिसन आदिवासी की मौत के बाद जिले के बिस्टान थाने पर बीते मंगलवार को गुस्साई भीड़ ने हमला कर दिया। पथराव और तोडफोड कर पुलिस जीप को पलट दिया। अचानक हुये हमले के बाद पुलिसकर्मी थाने से जान बचाकर भागे। साथ ही भीड को तितर-बितर करने लिये आंसू गैस के गोले छोड़े गये। उधर, सूचना के बाद थाने और जिला अस्पताल में बड़ी संख्या मे फोर्स तैनात कर दिया पथराव में तीन पुलिसकर्मियों को चोट आई। परिवार वालों का कहना है कि पुलिस की मारपीट के कारण विसन की मौत हुई है। घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। मामले पर संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन ने पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश तथा पुलिस अधीक्षक, खरगौन से एक माह में जवाब मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *