पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण पर कांग्रेस प्रदेश भर में निकालेगी आभार यात्रा

भोपाल, मप्र की पूर्व कमलनाथ सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग को दिये गये 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर पार्टी का पिछड़ा वर्ग विभाग कमलनाथ का आभार व्यक्त करने कल से प्रदेश भर में आभार यात्रा निकालेगी। आभार यात्रा कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखेगी और भाजपा सरकार की झूठ की पोल खोलेगी। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा आयोजित आभार यात्रा का आयोजन गणेश चतुर्थी के दिन पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा 10 सितम्बर को सुबह 10.30 बजे उनके निवास से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष राजमणि पटेल ने बताया कि यात्रा का पहला चरण 10 सितम्बर से प्रारंभ होकर 18 सितम्बर तक सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़, दतियाल, ग्वलियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर और विदिशा जिले के विभिन्न क्षेत्रांे से गुजरेगी। इस यात्रा के दौरान जगह-जगह जनसभाएं, जन संसद संवाद, जन चैपाल, पत्रकार वार्ताएं, बैठक आदि आयोजित होंगी। जिसमें प्रदेश की भाजपा सरकार के झूठ-फरेब की उजागर किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *