उप्र हिन्दी संस्थान की सामान्य सभा का पुनर्गठन, 20 सरकारी तथा 21 गैर सरकारी सदस्य मनोनीत

लखनऊ,उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की सामान्य सभा का पुनर्गठन करते हुए 21 गैर सरकारी सदस्यों को मनोनीत किया है। उत्तर प्रदेश सरकार के मा0 मुख्यमंत्री जी सामान्य सभा के अध्यक्ष (पदेन सदस्य) होंगे। 42 सदस्यीय सामान्य सभा के सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। राज्य सरकार इस नामांकन को कभी भी निरस्त कर सकती है। प्रमुख सचिव, भाषा विभाग जितेन्द्र कुमार ने इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी कर दिया है ।
सामान्य सभा में राज्य सरकार द्वारा नियुक्त कार्यकारी पूर्णकालीन अध्यक्ष (सदस्य) के साथ ही सदस्य (पदेन सदस्य) के रूप में प्रमुख सचिव, भाषा उ0प्र0 सरकार, प्रमुख सचिव/सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, सचिव वित्त विभाग, उप्र सरकार, सचिव, सूचना विभाग, उ0प्र0 सरकार, कुलपति काशी हिन्दू सदस्य विश्वविद्यालय, वाराणसी, कुलपति, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़, कुलपति, कानपुर विश्वविद्यालय, कानपुर, कुलपति, काशी विद्यापीठ, वाराणसी, कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय, कुलपति कानपुर चन्द्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर, कुलपति, छत्रपति शाहूजी महाराज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ, कुलपति, भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ, निदेशक, केन्द्रीय औषधि शोध संस्थान, लखनऊ, निदेशक, इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी, कानपुर, निदेशक, राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान, लखनऊ, सचिव, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली, भारत सरकार द्वारा मनोनीत उपशिक्षा परामर्शदाता, भारत सरकार, अध्यक्ष, वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली तथा निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ होंगे।
इसके अतिरिक्त गैर सरकारी सदस्य के रूप में डा0 पवन अग्रवाल, प्रोफेसर, हिन्दी तथा आधुनिक भारतीय भाषा विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, डा0 सूर्यप्रसाद दीक्षित, लखनऊ, साहित्यिक, डा0 अजय कुमार पटनायक, (उड़ीसा प्रान्त) तपोवनम, डा0 बलवंत शांतिलाल जानी (गुजराती भाषा) तीर्थ, राजकोट, डा0 रविप्रकाश टेकचंदानी (सिंधी भाषा) दिल्ली, डा0 बनारसी त्रिपाठी (संस्कृत भाषा), डा0 इन्दुशेखर तत्पुरूष, वरिष्ठ रचनाकार तथा सम्पादक जयपुर, डा0 योगेन्द्र प्रताप सिंह प्रो0 हिन्दी विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज, प्रो0 हरिशंकर मिश्र, पूर्व आचार्य, लखनऊ विश्वविद्यालय, डा0 कैलाश देवी सिंह, पूर्व आचार्य एवं अध्यक्ष, लखनऊ विश्वविद्यालय, डा0 चन्द्रशेखर रावल, एसोसिएट प्रोफेसर, हाथरस रणविजय सिंह (प्रसिद्ध व्यंग्य लेखक), गोरखपुर, डा0 वेद प्रकाश पाण्डेय, बालापुर, गोरखपुर, डा0 शैलेन्द्र नाथ कपूर, ए-354 इंदिरानगर, लखनऊ, डा0 सुमन जैन, प्रोफेसर, प्राचीन इतिहास विभाग वाराणसी, डा0 क्षेत्रपाल गंगावार, पूर्व प्राचार्य जनता वैदिक स्नाकोत्तर, प्रयागराज, प्रो0 पवन कुमार शर्मा, आचार्य एवं अध्यक्ष, राजनीति विज्ञान विभाग,मेरठ, डा0 दिलीप विद्याधर सरदेसाई, कानपुर, डा0 जगदीश उपासने, पूर्व कुलपति, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल, डा0 प्रदीप कुमार राव, प्राचार्य, महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जंगल धूसड़, गोरखपुर तथा डा0 विनोद जैन, प्रो0 सर्जरी विभाग, के0जी0एम0यू0, यूपी, लखनऊ सामान्य सभा में मनोनीत किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *