यूपी में 16 जनपदों के एक हजार से अधिक गांव बाढ़ में डूबे

लखनऊ, यूपी में 16 जनपदों के एक हजार से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। जिसके बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 6425 नावें तथा 1079 मेडिकल टीमें लगायी गयी हैं। अब तक 606.7 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है जो सामान्य वर्षा 687.5 मि0मी0 के सापेक्ष 88 प्रतिशत है। उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। गत 24 घंटे में प्रदेश में 1.3 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 7.3 मि0मी0 के सापेक्ष 18 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि शारदा खीरी, घाघरा-बलिया, राप्ती-सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, बूढ़ी राप्ती-सिद्धार्थनगर तथा क्वानों-गोंडा में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है।
प्रदेश में वर्तमान में 16 जनपदों में 1131 गांव बाढ़ से प्रभावित है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों में सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 64 टीमें तैनाती की गयी है, 6425 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 1079 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 42001 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 177132 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। अब तक कुल 484628 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 1134 बाढ़ शरणालय तथा 1321 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 1513 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 13235 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 777922 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *