मप्र की तीनों बिजली कंपनियां घाटे में चल रही, मध्य पूर्व क्षेत्र कंपनी के 1,678 07 करोड डूबत खातें में

जबलपुर, प्रदेश की तीनों बिजली कंपनिया जबर्दस्त घाटे में चल रही हैं। तीनों कंपनियों में जबलपुर रीजन में काम करने वाले मध्य पूर्व क्षेत्र विद्युत कंपनी सर्वाधिक घाटे में है। घाटे में चल रही बिजली कंपनियों ने करोड़ो रूपये की रकम एनपीए (डूबत खाते) में डाल दी है। बिजली कंपनियों ने जितनी रकम डूबत खाते […]

योगी के निर्देश किसानों को उपज बेचने में न हो कोई दिक्कत

लखनऊ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि एमएसपी के तहत धान खरीद की कार्यवाही पूरी सक्रियता से संचालित की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई दिक्कत न हो। मक्का खरीद प्रक्रिया को सुचारु ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने धान एवं मक्का खरीद केन्द्रों की व्यवस्थाओं की नियमित […]

पूर्व राज्यपाल और बीजेपी नेता केशरीनाथ त्रिपाठी की हालत बिगड़ी, एसजीपीजीआई किये गए रेफर

प्रयागराज, कोरोना वायरस से पीड़ित भाजपा के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की हालत बिगड़ गई है। फिलहाल उनका इलाज प्रयागराज में हो रहा था लेकिन हालत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को उनको संजय गांधी पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया है। उप्र विधानसभा के अध्यक्ष रहे केशरीनाथ त्रिपाठी की दो […]

विकास कृष्ण तीन बार ओलंपिक में भाग लेने वाले दूसरे मुक्केबाज होंगे

जयपुर, मुक्केबाज विकास कृष्ण यादव आगामी टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने के साथ ही एक अहम उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय मुक्केबाज होंगे। इससे पहले विजेंदर सिंह ने भी तीन बार ओलंपिक में भाग लिया था। उन्हें 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक मिला था। अपने कोच रोनाल्ड सिम्स के साथ अमेरिका में […]

देश में कोविड-19 वैक्‍सीन के आपात मंजूरी की सिफारिश

नई दिल्ली, सरकार की ओर से नियुक्‍त पैनल ने ऑक्‍सफोर्ड कोविड-19 वैक्‍सीन के लिए आपात मंजूरी की सिफारिश की है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित वैक्सीन को मंजूरी के लिए अब ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को भेजा जाएगा। सूत्रों ने बताया कि सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी […]

लाइट हॉउस प्रोजेक्ट के तहत आधुनिक तकनीक के माध्यम से एक हजार से अधिक आवास बनेंगे

भोपाल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्यप्रदेश के इंदौर सहित छह राज्यों के छह स्थानों पर ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज- इंडिया (जीएचटीसी- इंडिया) के तहत हल्के मकान से जुड़ी परियोजनाओं (लाइट हाउस प्रोजेक्ट्स) की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री मोदी ने अफोर्डेबल सस्टेनेबल हाउसिंग एक्सेलेरेटर्स- इंडिया (एएसएचए- इंडिया) के तहत विजेताओं की […]

ड्रग आंटी को इंदौर जेल से जबलपुर जेल शिफ्ट किया गया

इंदौर, ड्रग वाली आंटी प्रीति जैन को जबलपुर शिफ्ट किया गया है। इंदौर जेल से उसके गिरोह चलाए जाने की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है। जेल अधीक्षक अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि भोपाल मुख्यालय से आदेश के बाद यह निर्णय लिया गया। सुबह उसे सड़क मार्ग से भोपाल होते हुए जबलपुर […]

मप्र में EOW, लोकायुक्त में आईपीएस अफसर ही अब बनाये जायेंगे एसपी

भोपाल,राज्य सरकार की जांच एजेंसी ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त में अब किसी भी प्रमोटी अफसर को पदस्थ नहीं किया जाएगा। अखिल भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) ही इन पोस्टों पर रहेंगे। आयकर छापों के बाद कालेधन के लेन-देन में उलझे अफसरों के मद्देनजर यह होगा। राज्य सरकार ने आईपीएस अफसरों के कैडर रिव्यू का प्रस्ताव केंद्रीय गृह […]

सिलावट और राजपूत को शपथ दिलाने 3 को हो सकता है शिवराज कैबिनेट का विस्तार

भोपाल, मध्यप्रदेश में अपने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय नेतृत्व से कई बार मुलाकात कर चुके हैं। उनकी मुलाकात ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी कई बार हो चुकी है। पिछले काफी समय से मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है इस मंत्रिमंड़ल विस्तार में सिंधिया […]

अक्षय 117 करोड़ रुपए की फीस के साथ सुर्खियों में छाये, इसी साल रिलीज होगी फिल्म

मुंबई, आजकल बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार अपनी फीस बढ़ाने की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अक्षय कुमार बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले ऐक्टर्स में से एक हैं। अक्षय कुमान हर साल 2 से 3 फिल्में लेकर आते हैं। अक्षय कुमार एक भी दिन का ब्रेक नहीं लेते हैं। […]