भोपाल, मध्यप्रदेश में अपने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय नेतृत्व से कई बार मुलाकात कर चुके हैं। उनकी मुलाकात ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी कई बार हो चुकी है। पिछले काफी समय से मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है इस मंत्रिमंड़ल विस्तार में सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत की ताजपोशी हो सकती है।
मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार कई महीनों से रुका है। उप-चुनाव में भाजपा के पक्ष में नतीजे आने के बावजूद अब तक कैबिनेट विस्तार नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार शिवराज कैबिनेट का विस्तार 3 जनवरी को हो सकता है। फिलहाल मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राज्य से बाहर हैं। माना जा रहा है कि शनिवार शाम या रविवार की सुबह तक वह भोपाल आ सकती हैं।
कैबिनेट विस्तार को लेकर शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय नेतृत्व से कई बार मुलाकात कर चुके हैं। इसके अलावा वह ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी कई बार चर्चा कर चुके हैं। जब-जब शिवराज की मुलाकात राष्ट्रीय नेतृत्व या फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया से हुई तब तक कैबिनेट विस्तार के कयास लगाए जाते रहे हैं। सिंधिया समर्थक तुलसीराम सिलावट और गोविंद राजपूत का शिवराज कैबिनेट में आना लगभग तय माना जा रहा है। सवाल यह भी है कि जो मंत्री चुनाव हार गए हैं, उन्हें किस तरीके से एडजस्ट किया जाएगा।
सिलावट और राजपूत को शपथ दिलाने 3 को हो सकता है शिवराज कैबिनेट का विस्तार