पूर्व राज्यपाल और बीजेपी नेता केशरीनाथ त्रिपाठी की हालत बिगड़ी, एसजीपीजीआई किये गए रेफर

प्रयागराज, कोरोना वायरस से पीड़ित भाजपा के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की हालत बिगड़ गई है। फिलहाल उनका इलाज प्रयागराज में हो रहा था लेकिन हालत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को उनको संजय गांधी पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया है।
उप्र विधानसभा के अध्यक्ष रहे केशरीनाथ त्रिपाठी की दो दिन पहले कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से वह होमआइसोलेशन में थे। शुक्रवार सुबह तबीयत बिगडने पर उनको मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर्स ने चेकअप के बाद उनकी सेहत को देखते हुए संजय गांधी पीजीआई, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। इससे पहले गुरुवार को केशरीनाथ त्रिपाठी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उनके परिवार के लोगों और आवास पर काम करने वाले स्टाफ समेत 15 लोगों ने कोरोना वायरस का टेस्ट कराया। उनके साथ बुधवार को एनसीजेडसीसी में आयोजित सम्मान समारोह में सम्पर्क में आने वाले कुछ लोग होम क्वारंटाइन हो गए हैं। कई अतिथि दिल्ली और लखनऊ चले गए। राहत की बात यह है कि केशरीनाथ त्रिपाठी के परिवार के लोगों और सभी स्टाफ की प्राथमिक रिपोर्ट निगेटिव आई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *