हैदराबाद, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मदरसे के मौलवी द्वारा 6 नाबालिग बच्चों के यौन शोषण का मामला सामने आया है। गिरफ्तार आरोपी मौलवी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी मौलवी पिछले कुछ महीनों से बच्चों का यौन शोषण कर रहा था। सभी बच्चे नाबालिग हैं। 29 अप्रैल को पीड़ित बच्चों के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत के आधार पर मौलवी को गुरुवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस केआरोपी मौलवी पर पॉक्सो ऐक्ट समेत आईपीसी की 377, 506 समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बता दें कि हैदराबाद से पूर्व यूपी के गाजियाबाद जिले में भी एक नाबालिग बच्ची से रेप के आरोप में एक मदरसे के मौलवी को गिरफ्तार किया गया था। गाजियाबाद के अर्थला स्थित एक मदरसे में 11 साल की बच्ची के साथ रेप के उक्त आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उस पर पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मदरसे के मौलवी ने किया 6 नाबालिग बच्चों का यौन शोषण