इंदौर,यहाँ खाद्य विभाग के कई अधिकारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। पहले मनीष स्वामी को कोरोना हुआ था। उसके बाद हाल ही में उनके भाई की संक्रमण से मौत हो गई। इस समय खाद्य अधिकारी प्रमोद गुप्ता और अविनाश जैन की भी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई हैं। एक महिला क्लर्क की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। उधर,खाद्य नियंत्रक रहे एल.मुजाल्दा भी बीमार हैं। कोरोना संक्रमण के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें मुंबई के टाटा मेमोरियल में भर्ती करना पड़ा है। जबकि खाद्य विभाग के चार क्लर्क बीमार हो चुके हैं। जिससे खाद्य विभाग में दहशत का माहौल है। इस बीच खाद्य अधिकारी रहे आशीष बाथम का भोपाल तबादला हो गया था लेकिन उनकी भी इस संक्रमण से मौत हो चुकी है।
इंदौर में खाद्य विभाग के कई अधिकारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आये