जहरीली शराब हादसे के बाद उज्जैन के सहायक आबकारी आयुक्त हटाए गए

भोपाल, मध्यप्रदेश शासन ने उज्जैन के आबकारी अधिकारी को हटाने के आदेश जारी कर दिये। उज्जैन में जहरीली शराब मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के सख्त रवैये के बाद यह निर्णय लिया गया है। जैसा कि पता है जहरीली शराब से अब तक 14 लोंगो की जान जा चुकी हैं। शनिवार शाम को जारी आदेश में शासन ने उज्जैन के सहायक आबकारी आयुक्त केसी अग्निहोत्री को हटाकर कार्यालय आबकारी आयुक्त ग्वालियर पदस्थ किया है। उज्जैन में विक्रमदीप सांगर सहायक आयुक्त देवास को पदस्थ किया गया है। गौरतलब है कि इस मामले में पूर्व में राज्य सरकार ने संबंधित थाना प्रभारी सहित 4 अन्य पुलिस कर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की हैं। कई लोगों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *