उज्जैन, उज्जैन में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत के मामले में उज्जैन पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपी सिकंदर और गब्बर को गिरफ्तार किया है। वहीं प्रशासन ने हैलाबाड़ी और और जूना सुमारिया क्षेत्र के दोनों मकानों को गिरा दिया है। इस मौके पर भारीप पुलिस बल तैनात रहा है। इधर मामले में अब तक करीब 104 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। वहीं उज्जैन नगर निगम में पदस्थ जहरीली शराब विक्रय करने वाले कर्मचारी सिकंदर और गब्बर के साथ जहरीली शराब व्यवसाय में सहयोग करने वाले खाराकुआ थाने के आरक्षक अनवर और नवाब के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दोनों आरक्षकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 304 धारा 328 आबकारी एक्ट की धारा 49 ए- 3 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरक्षकों को पहले ही उज्जैन एसपी मनोज कुमार सिंह ने सस्पेंड कर दिया है। मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना की (एसआईटी) द्वारा जांच के निर्देश दिए हैं।
उज्जैन जहरीली शराब कांड के दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो आरक्षकों पर भी केस दर्ज