यूपी में कोरोना के 4703 नए मामले, 88 मरीजों की मौत

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 4703 नए मामले आए तथा 88 और मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में संक्रमण के नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 3,58,893 हो चुकी है ।
अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि कोविड-19 के 4,703 नये मामले सामने आये हैं जबकि अब तक 5,135 रोगियों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 2,89,594 मरीज ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुटटी मिल चुकी है। प्रदेश में 64,164 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें से 33 हजार से ज्यादा लोग होम आइसोलेशन में हैं। 3822 लोग निजी चिकित्सालयों में भुगतान के आधार पर इलाज करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को उत्तर प्रदेश में एक लाख 35 हजार नमूनों की जांच की गयी। राज्य में रविवार को पूरे प्रदेश में एक लाख 35 हजार 990 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक 86 लाख से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *