हिना बोलीं मैं बड़े स्टार की बेटी नहीं, इसलिये नहीं चली मेरी फिल्म

मुंबई, हिना खान ने अपनी फिल्म ‘हैक्ड’ को लेकर बयान दिया है। हिना कहा कि ‘हम अपनी फिल्मों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए बहुत प्रयास करते हैं, लेकिन अगर हमें पर्याप्त दर्शक नहीं मिलते, इसलिए हम नेपोटिज्म को दोष नहीं दे सकते। लोगों ने मेरी पहली फिल्म ‘हैक्ड’ को सिनेमाघरों में नहीं देखा, क्योंकि यह एक बड़े स्टार की बेटी की फिल्म नहीं थी। लॉकडाउन के दौरान हैक्ड ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक थी। मैं बस दर्शकों से आग्रह करना चाहती हूं कि वे हमें भी मौका दें।’ उन्होंने कहा कि नए कलाकारों के कारण फिल्म को दर्शकों से वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। हालांकि, यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बहुत बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। फिल्म के प्रदर्शन पर बात करते हुए हिना खान ने कहा कि ‘हाल ही में करीना कपूर खान ने नेपोटिज्म पर बात की थी और काफी स्पष्ट शब्दों में कहा था कि अगर आपको लगता है कि नेपोटिज्म है तो हमारी फिल्में मत देखिए। आप ही हैं, जो हमारी फिल्में देखते हैं। मुझे लगता है कि ये दर्शक ही हैं, जो तय करते हैं कि वे क्या देखना चाहते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *