छिंदवाड़ा ननि में कोरोना की दस्तक,महिला कर्मियों में सबसे ज्यादा खौफ, ठेकेदार भूले रास्ता

छिंदवाड़ा, तेज रफ्तार से बढ रहे कोविड संक्रमण ने नगर निगम में भी कदम रख दिए है। दो अधिकारियों की रिपोर्ट पाजेटिव आने के बाद कर्मी खौफ जदा है। हालात यह है कि आधे सो् ज्यादा कर्मियों ने खुद को कोरनटाईन कर लिया है। ऐसे में इस वक्त कार्यालयीन कर्मियों की संख्या आधी रह गई है। खास बात तो यह है हर दिन भुगतान के लिए नजर आने वाले ठेकेदारों ने भी दूरी बना ली है। ध्यान रहें कि हाल ही के दिनों में निगम के दो वरिष्ठ अधिकारियों की रिपोर्ट पाजेटिव आ चुकी है ऐसे में वह कर्मी ज्यादा खौफ जदा है फाइल साइन कराने या बैठकों के दौरान उन अधिकारियों के करीब रहे है। निगम की ऐसी कोई साखा नहीं है जहां कर्मियों की 100 फीसदी बनी हुई है। दो दिनों से हालात यह बने हुए है कि करीब 40 फीदसी कर्मियों ने कार्यालय से दूरी बना ली है कार्यालय न पहुंचने वाले कर्मियों में सबसे ज्यादा संख्या महिला कर्मियों की बनी हुई है।
कुछ ने ली छुट्टी
अधिकारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद निगम कार्यालय के साथ ही योजना साखा के ज्यादातर कर्मी छुट्टी पर चले गए है। वहीं कुछ कर्मी पहुंच तो रहे है लेकिन फील्ड और अन्य कार्यो के बहाने से वह भी सीट पर नजर नहीं आ रहे है। कुछ तो ऐसे है जिनकी उपस्थिति नाम मात्र की बनी हुई है। जो पहुंच रहें है उनमें भी भय का माहौल बना हुआ है।
गायब हुए ठेकेदार
भुगतान और कामों की फाईले तैयार कराने के लिए इंजीनियरों से लेकर लेखा शाखा के करीब भटकने वाले ठेकेदारों ने दो दिनों से कार्यालय में प्रवेश करना तो दूर कार्यालय के सामने खड़ा रहना भी बंद कर दिया है। बहरहाल कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सावधानी जरूरी है इसे ध्यान में रखते हुए अधिकारी भी बगैर जरूरी काम के लोगों को कार्यालय न पहुंचने की हिदायत दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *