साड़ी पहनने के बाद रश्मि देसाई का दिखाई दिया महारानी लुक

मुंबई, बिग बॉस 13 फेम रश्मि देसाई अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटो और विडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनका का एक महारानी लुक वाली तस्वीर नजर आई हैं, जिस पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। इस तस्वीर को रश्मि देसाई ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर की। इस तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मैं कल भी हंस रही थी, मैं आज भी हंस रही हूं और मैं कल भी हंसती रहूंगी, क्योंकि जिंदगी बहुत छोटी है। तस्वीर में रश्मि एक महारानी वाले अंदाज में नजर आ रही हैं। साथ ही वो मुस्कुरा रही हैं। उन्होंने साड़ी के साथ कुछ आभूषण पहन रखे हैं। हालांकि इसमें तस्वीर में वो केवल साड़ी पहने दिख रही हैं। इसको लेकर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। साथ ही एक यूजर ने उनके हंसने वाली बात को भी काटा. यूजर ने उन्हें झूठा बताते हुए कहा कि बिग बॉस के पूरे सीजन को उन्होंने रोते हुए निकाला है। बता दें कि रश्मि देसाई गुजरात के एक छोटे शहर से निकली और गुजरात, भोजपुरी इंडस्ट्री से होते हुए अब टीवी इंडस्ट्री की बड़ी नाम बनी हैं। हाल में उनके ‘नागिन 4’ में आने को लेकर काफी चर्चा रही। इसके अलावा अब कुछ दूसरे शोज में भी नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *