सुशांत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ जारी हो सकता है लुकआउट नोटिस

पटना, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने पर विचार कर रही है। बिहार पुलिस को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कुछ बड़े अहम सबूत हाथ लगे हैं।इसके बाद उन से पूछताछ करना जरूरी हो गया है। वहीं खबर सामने आ रही है कि पुलिस रिया चक्रवर्ती से संपर्क नहीं साध पा रही है। फोन पर भी अभिनेत्री से बात नहीं हो पा रही है। पुलिस के मुताबिक रिया लापता हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों से बिहार पुलिस ने सुशांत मामले में काफी तेजी दिखाई है। कई लोगों के बयान दर्ज कर केस को सही दिशा में आगे बढ़कर जांच को अंजाम तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। मालूम हो कि मंगलवार को सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। बताया गया था कि रिया लंबे समय से सुशांत को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थीं। उन पर सुशांत को परिवार से दूर रखने के आरोप लगाए गए थे। मामले में ईडी ने भी अपनी तरफ से जांच शुरू कर दी है। मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर रिया और उनके परिवार के खिलाफ जांच-पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *