जालंधर, एक छात्र ने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। छात्र ने अपने पिता की लाईसेंसी रिवाल्वर से ही खुद को गोली मारी है। मृतक की पहचान मंथन शर्मा उर्फ मानिक पुत्र चंद्र शेखर निवासी बसती शेख बढ़ा बाज़ार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक डीएवी कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहा था। परिवार वालों ने उसे अत्यधिक पबजी गेम खेलने को लेकर डांटा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के पिता चंद्र शेखर ने बताया की मंथन ने उनकी लाइसेंस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्म हत्या कर ली है। उन्होंने बताया की बेटे की जान चाईनीज ऐप ओर बच्चों को ग़लत रास्ते में जाने वाले गेम ने ली। उन्होंने कहा कि मंथन बीबीए का छात्र था जो पबजी गेम बहुत खेलता था। अक्सर वो उसे पब जी गेम खेलने से रोकते थे। मंथन मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ गया है। सुसाइड नोट छात्र ने लिखा है, ‘मैं बहुत बुरा हूं।’ फिलहाल पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र को पबजी गेम खेलने से रोकने पर उसने ये कदम उठाया है।
पिता ने पबजी गेम खेलने से रोका तो बेटे ने उन्हीं की रिवॉल्वर से खुद को मार ली गोली