ससुराल सिमर का की बहनों ने लाइव चैट का वीडियो शेयर कर अविका के बर्थडे को बना दिया खास

नई दिल्ली, छोटे परदे के धारावाहिक ससुराल सिमर का की बहनें सिमर (दीपिका) और रोली (अविका) ने फैंस को सरप्राइज दिया। दरअसल, दोनों लाइव आई और खूब मस्ती की। दोनों ने पुराने दिनों को याद किया। यहां बता दें कि 30 जून को अविका गौर का बर्थडे था। दीपिका ने अविका के बर्थडे को स्पेशल बनाया। लाइव चैट का वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- हैप्पी बर्थडे गर्ल्स। वीडियो में दीपिका अविका को बर्थडे विश करती हैं। वो अविका के काम की तारीफ करती हैं। कहती हैं- जब अविका सेट पर आई थी तो छोटी सी थी। दीपिका और अविका ससुराल सिमर के दिनों को भी याद करते हैं। दोनों के इस मस्तीभरे वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ समय पहले ही दीपिका ने पति शोएब का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। दीपिका ने पति के लिए खास चॉकलेट केक बनाया था। इसके अलावा पास्ता, पिज्जा, चॉकलेट शेक भी बना था। शोएब के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वहीं अविका गौर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। बर्थडे पर उन्होंने कई सारे लाइव किए हैं।मालूम हो कि शो में दीपिका और अविका बहनें बनी थीं। दीपिका सिमर के रोल में थीं और अविका ने रोली का किरदार निभाया था। शो को काफी पसंद किया गया था। सीरियल काफी बड़ा हिट था। दीपिका इन दिनों अपनी फैमिली के साथ एन्जॉय कर रही हैं। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *