इन्दौर, प्रदेश के पूर्व मंत्री की रिश्तेदार की कोरोना संक्रमित होने के बाद शनिवार को मौत हो गई। चार दिन पहले उन्हें अरबिंदो अस्पताल में भर्ती किया गया था। इनके परिवार से कई सदस्यों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से चार और सदस्य पॉजिटिव आए हैं। बाकी सदस्यों की रिपोर्ट आनी बाकी है। पूर्व मंत्री की भाभी की हालात अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही गंभीर बनी हुई थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ भी हो रही थी। शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। परिवार के दूसरे सदस्यों का भी अस्पताल में इलाज जारी है।