मध्यप्रदेश के चम्बल संभाग में शीघ्र ही सैनिक स्कूल खोला जायेगा

भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। मार्च 2020 में मुख्यमंत्री बनने के उपरांत केन्द्रीय रक्षा मंत्री से श्री चौहान की यह पहली सौजन्य भेंट है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चम्बल संभाग के भिण्ड-मुरैना जिले में सैनिक […]

भोपाल में आरएसएस कार्यालय समिधा में पहुंचा कोरोना, 74 नए संक्रमित मिलने के साथ कुल तादाद 3119 हुई

भोपाल, राजधानी भोपाल में अनलॉक-2 शुरू होते ही कोरोना संक्रमण रोद्र रूप दिखाने लगा है। रविवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या आधा सैकड़ा से ऊपर पाई गई है। राजधानी में अब कोरोना का वायरस आरएसएस कार्यालय समिधा तक पहुंच गया है। रविवार को आई रिपोर्ट में संघ के दो प्रमुख प्रचारक कोरोना […]

ग्वालियर में मिले 55 कोरोना संक्रमित, पुलिस लाइन और कंट्रोल रूम में भी पहुंचा संक्रमण,अब जरुरी सामान की ही खुलेंगी दुकानें

ग्वालियर, शहर में रोजाना कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 55 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं! इन मरीजों में पुलिस लाइन और कंट्रोल रूम में काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल है! शहर में रोजाना बढ़ती कोरोना के मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रशासन […]

यूपी में कल से खुलेंगे स्कूल पर नहीं आएंगे छात्र,15 से शुरू होंगी ऑनलाइन क्लासेस

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 6 जुलाई से सभी स्कूल खुल जाएंगे। हालांकि इस दौरान सिर्फ प्रधानाचार्यों, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी आएंगे। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने शनिवार को आदेश जारी कर प्रदेश में संचालित सभी बोर्ड के स्कूलों को छह जुलाई से खोलने को कहा है। वहीं, 15 जुलाई तक सभी स्कूलों में […]

गाजियाबाद की अवैध बम फैक्ट्री में धमाके में 8 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल

गाजियाबाद, गाजियाबाद के मोदीनगर तहसील के पास स्थित बरखवां गांव में अवैध रूप से संचालित एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार की दोपहर एक के बाद एक कई धमाके हुए। इस घटना में अभी तक आठ लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। जबकि दर्जन भर से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। मामले […]

झारखण्ड में बीजेपी नेता की गोली मार कर हत्या, हथियार लहराते हुए अपराधी फरार भी हो गए

रांची, झारखंड के लातेहार जिले के बरवाडीह बस स्टैंड के निकट अपराधियों ने रविवार की शाम बीजेपी नेता जयवर्धन सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये। प्रदेश बीजेपी नेताओं ने इस घटना की तीव्र निन्दा करते हुए कहा कि झारखंड में […]

मप्र के 17 जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का यलो अलर्ट

भोपाल, मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भोपाल और इंदौर समेत 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिन में मानसून से प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। मौसम को प्रभावित करने वाले कारक दो कम दबाव के क्षेत्र बने हुए हैं। एक […]

लॉकडाउन के दौरान अक्षय कुमार की नासिक यात्रा पर बवाल

मुंबई, लॉकडाउन के दौरान बॉलिवुड अभिनेता अक्षय कुमार के हेलीकॉप्टर से नासिक दौरे को लेकर विवाद उठा है। अक्षय दो दिन के लिए त्रयंबकेश्वर गए थे। यह भी सवाल उठा कि उन्हें इस यात्रा की अनुमति कैसे मिली। वहीं इस मामले में राज्य के मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि नियमों का कोई उल्लंघन नहीं […]

कानपुर मुठभेड़ में एक दरोगा और दो सिपाहियों की भी थी मिलीभगत, चौबेपुर पुलिस ने कटवाई थी बिजली, फायरिंग करने वाला बदमाश गिरफ्तार

कानपुर,कानपुर चौबेपुर मुठभेड़ में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। तत्कालीन चौबेपुर एसओ के साथ ही एक दरोगा, दो सिपाहियों का भी विकास दुबे से कनेक्शन जुड़ रहा है। विकास दुबे की मोबाइल नंबर की सीडीआर से यह जानकारी पुलिस को मिली है। सूत्रों के अनुसार मिलीभगत के साक्ष्य मिलने के बाद ही एसओ विनय […]

उप्र के प्रयागराज, मिर्जापुर, जौनपुर एवं कौशाम्बी में आंधी-बारिश व बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के चार जिलों में एक बार फिर कुदरत का कहर ‎दिखाई ‎दिया। अलग-अलग इलाकों में आंधी, बारिश व आकाशीय बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हैं। इस दौरान 64 मवेशियों की भी मौत हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए […]