रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी की दोबारा शुरू होने जा रही शूटिंग

मुंबई, रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग दोबारा शुरू होने जा रही है और अदा खान एक बार फिर खतरों का सामना करने के लिए तैयार हैं। अदा खान ने आने वाले एपिसोड्स पर चर्चा में बताया कि मैं बहुत खुश हूं कि लोगों में मुझे खतरों के खिलाड़ी में बहुत पसंद किया, सबने मेरे काम को सराहा। पहले तो मुझे बहुत डर लगा क्योंकि ये मेरा पहला रियलिटी शो है और मैं शर्मीली, अपने आप में रहने वाली इंसान हूं। मुझे ज्यादा बोलना पसंद नहीं, तो मुझे लगा कि कैसे मैं यह शो कर पाऊंगी लेकिन फिर मेरे टास्क में मैंने जो परफॉरमेंस दी उससे लोग इम्प्रेस हुए और मुझे साइलेंट किलर और धाकड़ अदा जैसे नाम मिले, मुझे खुशी है कि लोगों ने मुझे नोटिस किया।
खतरों का फिनाले शूट जुलाई में शुरू हो सकता है। ये मुंबई में ही किया जाएगा। इस बारे में अदा ने बताया नए एपिसोड तो टेलीकास्ट होना शुरू हो गए हैं। 27 जून से ही जो हम बुल्गेरिया में शूट कर चुके हैं लेकिन फिनाले तो मुंबई में ही शूट करना पड़ेगा। हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं है अभी। शूटिंग की बात करें तो जुलाई में खतरों के खिलाड़ी का फिनाले शूट शुरू होगा जिसके लिए मैं उत्साहित हूं। अदा ने नागिन 4 और 5 के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया फिलहाल नागिन के बारे में कुछ नहीं पता है मुझे लेकिन अगर कुछ हुआ तो आपको पता चल ही जाएगा। वहीं अपने नए प्रोजेक्ट्स की बात करते हुए अदा ने कहा फिलहाल जो सिचुएशन है उसमें बहुत रिस्क है और मुझे नहीं पता मैं कब नए प्रोजेक्ट शुरू करूंगी क्योंकि मुझे अपने से ज्यादा मेरे परिवार, मेरे पापा की चिंता है। लेकिन अगर कुछ अच्छा ऑफर आएगा तो मैं जरूर करूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *