माधुरी दीक्षित ने पति राम नेने के हेयर कट को दिया नया लुक

मुंबई,लॉकडाउन में कई लोगों ने मजबूरी में अपने परिवार के सदस्यों का हेयरकट किया था। लॉकडाउन का यह ट्रेंड अनलॉक में भी चल रहा है। अपने बेहतरीन अभिनय और हैरतअंगेज डांस से लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी हेयर कट करना सीख लिया है। माधुरी दीक्षित ने अपने पति राम नेने का हेयरकट किया है। राम नेने ने इंस्टाग्राम पर अपनी वाइफ संग एक शानदार फोटो शेयर की है। इस फोटो का कैप्शन लिखते हुए राम नेने ने बताया है कि माधुरी दीक्षित ने उनका हेयरकट किया है। राम ने फोटो के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा है कि, ‘हैट्स ऑफ टू माइ न्यू हेयर स्टाइलिस्ट। शुक्रिया हनी।’ सोशल मीडिया यूजर ने डॉक्टर नेने की इस फोटो पर अलग-अलग कमेंट किए हैं। कुछ यूजर ने माधुरी को हर चीज में एक्सपर्ट बताया है तो किसी ने डॉक्टर नेने के नए लुक की तारीफ की है। इससे पहले नुपुर सेनन, अनुष्का शर्मा जैसे कलाकार भी खुद हेयरकट कर चुके हैं।इससे पहले माधुरी ने अपने फन में डांस और अभिनय के अलावा एक और कला को जोड़ लिया था, वह कला है, ताइक्वांडों उन्होंने ताइक्वांडों की विधिवत ट्रेनिंग ले रखी है, वह भी पूरी फैमिली के साथ। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक थ्रोबैक फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। माधुरी ने अपने पति राम नेने और दोनों बेटों के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इस फोटो में पूरा परिवार नीले रंग की ताइक्वांडो ड्रेस में नजर आ रहा है। माधुरी के दोनों बच्चों ने हाथ में सर्टिफिकेट लिया हुआ है। माधुरी ने इस फोटो का कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है- ‘ऑरेंज बेल्ट के लिए हमारा टेस्टिंग डे है। बोर्ड तोड़ना और एक साथ ताइक्वांडो सीखना, फोकस, अनुशासन और मेहनत का एक शानदार फैमिली एक्सपीरियंस था।’ आपको जानकारी के लिए बता दें कि उनकी यह फोटो बहुत पहले की है। इसमें माधुरी के दोनों बेटे अरीन और रेयान बहुत छोटे दिख रहे हैं, जबकि अब वे काफी बड़े हो चुके हैं। माधुरी दीक्षित ने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, जैसे तेजाब, बेटा, पुकार और दिल। इनमें से एक फिल्म है ‘दिल’। इस फिल्म के लीड रोल में माधुरी दीक्षित के साथ आमिर खान थे। इस फिल्म ने 30 साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म 1990 में रिलीज हुई थी। इस अवसर पर माधुरी ने फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बता दें कि कोरोना वायरस को तेजी से फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया था। इस लॉकडाउन में बहुत से लोगों ने घर पर रहकर कई स्किल्स सीख लीं। इसमें दोनों तरह के स्किल्स शामिल हैं, यानी मजबूरी में सीखे गए स्किल्स और शौक में सीखे गए काम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *