पति ऋषि कपूर को उनकी पुरानी तस्वीरों को साझा कर याद कर रही नीतू

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर को उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर अक्सर पुरानी तस्वीरों के जरिए याद करती हैं। वहीं ऋषि कपूर के निधन के बाद सबसे गहरा सदमा पहुंचा है उनकी पत्नी नीतू सिंह को। वो आज भी इस दुख से उबरने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर से ऋषि कपूर को याद किया है। उन्होंने ऋषि कपूर के साथ अपनी एक फोटो शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखा है। दरअसल, हाल ही में नीतू सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फोटो शेयर की है। इस फोटो में वो ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं। ये फोटो किसी पार्टी की मालूम होती है, जहां पर कई और लोग भी हैं और ऋषि कपूर पूरे सूट-बूट में दिखाई दे रहे हैं। वहीं नीतू सिंह ने पिंक कलर का सूट पहन रखा है। इस फोटो में नीतू चेयर पर बैठी हैं वहीं ऋषि कपूर हाथ में ग्लास लेकर खड़े नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘बड़ी हो या छोटी, हमारे दिमाग में हम सभी को अपनी-अपनी लड़ाई लड़नी है। आपके पास एक बड़ा घर, सारी सुख-सुविधाएं हो सकती हैं और आप फिर भी दुखी हो सकते हैं वहीं कुछ नहीं होने पर आप सबसे ज्यादा खुश भी हो सकते हैं। ये सब आपके दिमाग में ही है। सभी को जरूरत है एक स्ट्रॉन्ग दिमाग और एक बेहतर कल की उम्मीद की! आभार, उम्मीद के साथ जियो, मेहनत करो! अपनों की कद्र करो वो ही आपकी सबसे बड़ी दौलत हैं’। इस पोस्ट के साथ उन्होंने दो दिल वाले इमोजी भी शेयर किए हैं। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह आखिरी दम तक उनके साथ रही। बता दें कि उनके पति ऋषि कपूर ने करीब साल भर कैंसर से जंग लड़ी वहीं बीते अप्रैल महीने में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *