अविनाश लवानिया ने भोपाल कलेक्टर का पद भार संभाला

भोपाल, राजधानी में कोरोना को रोकने की जिम्मेदारी अब युवा आईएएस अविनाश लवानिया को दी गई है। राज्य शासन ने उन्हें भोपाल कलेक्टर बनाया है। अविनाश लवानिया आज सुबह 9 बजे पदभार संभाल लिए। इधर भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े को लवानिया की जगह खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मध्यप्रदेश का संचालक बनाया है। 2009 बैच के आईएएस अविनाश लवानिया के नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं। उज्जैन सिंहस्थ के दौरान अविनाश लवानिया नगर निगम आयुक्त थे उनके पास मेला अधिकारी का भी प्रभार था। अविनाश लवानिया ने तब सिंहस्थ में लगभग आठ करोड़ श्रद्धालुओं का पूरा प्रबंधन कुशलतापूर्वक संभाला था। इसके बाद कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भोपाल में कोरोना संक्रमण की स्थिति और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *