अवैध खनन रोकने पहुंचे पुलिस बल पर ग्वारीघाट और ललपुर में हमला

जबलपुर,रेत के अवैध कारोबारियों द्वारा ललपुर में नर्मदा नदी से रेत निकाली जा रही थी। इस बात की खबर मिलते ही ग्वारीघाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस को देख ट्रेक्टर-ट्राली में रेत भर रहे श्रमिकों में भगदड़ मच गई, वहीं अवैध कारोबारी ने पुलिस कर्मियों से विवाद करना शुरु कर दिया, विवाद के दौरान अवैध कारोबारियों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया, हमले में एक एएसआई के शरीर पर चोटें आई हैं। हमले में घायल पुलिस कर्मी को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस मामले में अर्पित यादव का नाम सामने आया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य अंशुल यादव की तलाश की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुये ग्वारीघाट में और बेलखेड़ा में रेत और बरेला में बोल्डर चोरी कर परिवहन में लगे डम्पर और 3 ट्रैक्टर जब्त किये है।
जिले के ग्रामीण क्षेत्र में नर्मदा, हिरन व परियट नदी से अवैध कारोबारियों द्वारा हाईटेक तरीके से रेत का खनन किया जा रहा है, दिन रात से हो रहे रेत के खनन पर ग्रामीण क्षेत्रों की पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही हमेशा ही चर्चाओं में रही है । इसी तरह थाना प्रभारी बेलखेड़ा उप निरीक्षक लक्ष्मी कांत तिवारी ने बताया किं ग्राम सुनाचर में नर्मदा नदी घाट से रेत का उत्खनन कर ट्रेक्टर ट्राली में अवैध रेत का परिवहन किया जा रह है। पक्की खबर पर ग्राम मनकेड़ी से सुनाचर की ओर जाने वाले रोड़ पर दबिश दी गइ्र्र, मनकेड़ी सुनाचर रोड तरफ से आ रही
ट्रेक्टर ट्राली को रोका गया , ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 20 एबी 4505 का चालक खेत में ट्रेक्टर ट्राली छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, ट्राली में रेत भरी मिली, ट्राली में एक तरफ श्री पटैल कृषि फार्म सुनाचर तथा दूसरी तरफ विश्वकर्मा इंजी वक्र्स तेंदुखेड़ा लिखा है, उक्त ट्रेक्टर ट्राली रेत सहित जप्त करते हुयेे धारा 379 भादवि एवं 4, 21 खान एवं खनिज अधिनियम का अपराध दर्ज कर मालिक और ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
इसी प्रकार बेलखेड़ा गत दिवस डम्पर क्रमंाक एमपी 20 जीए 7699 को रोककर चैक किया गया तो उसमें रेत भरी मिली। चालक लक्ष्मण बर्मन से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उक्त रेत डम्फर मालिक मनोज सिंह पटेल निवासी नीमखेडा के कहने पर भरकर ला रहा है। रॉयल्टी के सम्बंध मे पूछताछ करने पर किसी भी प्रकार की कोई रॉयल्टी नहंीं पेश की गई। पुलिस ने धारा 379, भादवि एवं 53 म.प्र. गौण खनिज अधिनियम एवं 4, 21 खान एवं खनिज अधिनियम का अपराध दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया हेै ओर डम्पर मालिक की तलाश की जा रही है।
अवैध खनिज खनन और परिवहन का एक और मामला थाना बरेला में प्रकाश में आया है। थाना प्रभारी बरेला सुशील चैहान ने बताया कि खनिज विभाग एवं थाना बरेला पुलिस की टीम के द्वारा ग्राम जमुनिया ने डम्पर एमपी 20 जीए 4591 को पकड़ा गया, डम्पर मे बोल्डर लोड़ था, पूछताछ पर बोल्डर के परिवहन के सम्बंध में कोई दस्तावेज नहीं मिले। खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21(4) एवं म.्रप्र. गौण खनिज अधिनियम 1996 के नियम 53(2) तथा मध्य प्रदेश खनिज नियम 2006 के नियम के प्रावधानों का उल्लंघन करना पाया जाने पर डम्पर को मय बोल्डर के जप्त करते हुये थाना बरेला मे सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *