महिलाओं की समस्याओं जानिये क्या कह रही हैं नीना गुप्ता

मुंबई,बड़े और छोटे पर्दे की ख्यात अभिनेत्री नीना गुप्ता लैंगिक समानता पर विश्वास रखती हैं और इंस्टाग्राम पर जारी उनकी हालिया वीडियो इसी बात को बयां करता है। नीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह समाज में महिलाओं से जुड़ी कुछ रूढ़िगत विचारधाराओं के बारे में बात करती नजर आईं। उन्होंने कहा, “औरतों को गैस नहीं होती। उनको बदहजमी नहीं होती। उनको बर्प्स नहीं आते, है ना? तो आजकल लॉकडाउन है और इसमें ज्यादा भी खाना खाया जाता है। बच्चों के लिए कुछ स्पेशल बनाया, वह भी खा लिया। और तो कुछ नहीं करने को है, खाना-पीना। ऐसे में आप फार्ट भी करते हैं। हिंदी में बोलूं तो सबको बुरा लगेगा। तो, महिलाएं फार्ट क्यों नहीं कर सकती? क्यों वे डकारें नहीं ले सकती?” नीना ने महिलाओं से जिंदगी को खुलकर व अपनी शर्तों पर जीने को कहा। नीना ने यह भी कहा, “हम महिलाओं को भी अधिकार है। अगर आप गैस को बाहर करना चाहते हैं, तो इसमें कौन सी बड़ी बात है? आदमी तो ऐसा खुलकर करते हैं। महिलाएं इसे या तो काबू करने की कोशिश करती हैं या कोने में चली जाती हैं। क्यों? यह मेरा सवाल है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *