मायानगरी में छोटे शहरों की इन अभिनेत्रियों ने पाया खास मुकाम

मुंबई,बॉलीवुड में महानगरों ही नहीं बल्कि छोटे शहरों और गांवों में रहने वाले कई अभिनेत्रियां ने भी अपनी जगह बनाई है। इन अभिनेत्रियां ने कड़ी मेहनत से अपने सपनों का साकार किया है। ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने गांव और कस्बों से निकलकर मायानगरी मुंबई तक का कामयाब सफ़र तय किया है।
अनुष्का शर्मा : अनुष्का शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था। अयोध्या में आज भी बुनियादी सुविधाओं को लेकर हालात बहुत बेहतर नहीं है हालांकि, बाद में अनुष्का बैंगलोर चली गयीं क्योंकि उनके आर्मी अफ़सर पिता का ट्रांसफर बैंगलोर हो गया था।
कंगना रनौत : बॉलीवुड की क्वीन कंगना आज जहां हैं वह मुक़ाम पाने के लिए उन्होंने बेहद संघर्ष किया है। कंगना कई बार कैमरे पर यह कह चुकी हैं कि शुरू में उनकी अंग्रेजी की वजह से उनका बहुत मज़ाक उड़ाया जाता था। बाद में उन्होंने अपनी लैंग्वेज और बाकी चीज़ों पर काफी मेहनत की और उस लायक बनीं कि आज आत्मविश्वास से अपनी बात रख सकती हैं। एक से एक कामयाब फ़िल्में करने वाली कंगना मंडी, हिमाचल प्रदेश की हैं।
अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि : मीनाक्षी धनबाद (झारखंड) के सिंदरी में पैदा हुईं, दिल्ली में पली-बढ़ी, मुंबई में काम किया और शादी कर अमेरिका चली गईं। मीनाक्षी 18 साल की उम्र में फ़िल्मों में आईं और सुपरहिट हीरोइन बन गईं। 15 साल तक सिल्वर स्क्रीन इस दामिनी की दमक से रौशन रही है। मीनाक्षी आजकल अमेरिका में रह रही हैं और उन्होंने वहां एक डांस ट्रेनिंग स्कूल खोल लिया है।
प्रियंका चोपड़ा : आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली प्रियंका का संबंध भी छोटे शहरों से रहा है। प्रियंका का जन्म जमशेदपुर (झारखंड) में हुआ था। बाद में वो बरेली शिफ्ट हो गयीं। बरेली से फिर शुरू हुआ प्रियंका का एक नया सफ़र और आज इस मुक़ाम तक पहुंचा है। ज़ाहिर है उनकी यह यात्रा अभी बहुत दूर तक जाने वाली है।
प्रीति ज़िंटा : प्रीति की बात करें तो प्रीति हिमाचल प्रदेश के शिमला ज़िले में बसे एक छोटे से गांव रोहरू से निकलकर आज इस मुक़ाम तक पहुंची हैं। उनके पिता दुर्गानंद ज़िंटा एक आर्मी अफ़सर थे। प्रीति जब तेरह साल की थीं, तभी एक सड़क हादसे में उनके पिता की मौत हो गयी थी। ज़ाहिर है प्रीति का शुरुआती सफ़र आसान नहीं था लेकिन, उन्होंने अपनी प्रतिभा और लगन से अपनी एक मज़बूत पहचान बनायी।
विद्या बालन : विद्या बालन की परवरिश केरल के पलक्कड के पुथुर कस्बे में बसे एक छोटे से गांव पूथमकुरुस्सी में हुई है। ‘हम पांच’ टीवी सीरियल से अपने अभिनय का सफ़र शुरू करते हुए विद्या ने कामयाबी की एक नयी मिसाल कायम की। वास्तव में विद्या बालन छोटे शहर से निकली एक बड़ी स्टार बनी हैं।
मल्लिका शेरावत : इस लिस्ट में अभिनेत्री और मॉडल मल्लिका शेरावत भी शामिल हैं। इन दिनों सोशल मीडिया में छाए रहने वाली मल्लिका भी एक छोटी सी जगह रोहतक, हरियाणा से हैं। फ़िलहाल मल्लिका अपने बॉयफ्रेंड के साथ ज़्यादातर फ्रांस में रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *