सलमान के फार्म हाउस पर लॉकडाउन में फंस कर रह गई जैकलीन फिट रहने कर रही योगा

मुंबई, जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस में फंस गई हैं। हुआ ऐसा कि जैकलीन भी सलमान के साथ फार्महाउस गई थीं, लेकिन लॉकडाउन के कारण वो भी वहीं पर हैं। अब अभिनेत्री जैकलीन ने बताया कि सलमान के फार्महाउस पर उनके दिन कैसे बीत रहे हैं। एक बातचीत में उन्होंने कहा- फार्म पर मैंने घुड़सवारी की। स्विमिंग की। खुद को फिट रखने के लिए मैं योगा कर रही हूं। प्रकृति के बीच इतना अच्छा कभी नहीं लगा। इस लॉकडाउन ने मुझे उन एक्टिविटी के लिए अधिक समय देने में मदद की है जो मुझे पसंद हैं। इसमें पढ़ना भी शामिल है। लॉकडाउन में जैकलीन अपने करीबी दोस्तों के साथ हैं, लेकिन उनके अपने माता-पिता को याद कर रही हैं। जैकलीन ने कहा- इससे पहले, मैं उनके साथ बहुत ज्यादा टच में नहीं होती थी, लेकिन हाल ही में, मैं वर्चुअली उनके साथ बहुत समय बिता रही हूं। इसी के साथ जैकलीन अपनी बिल्लियों को बहुत मिस कर रही हैं जो मुंबई में उनके घर पर हैं। सब कुछ ठीक होने के बाद जैकलीन जॉन अब्राहम के साथ अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। इस बारे में बात करते हुए जैकलीन ने कहा- मैं बहुत बेसब्री से शूट शुरू होने का इंतजार कर रही हूं। तैयार होना, फन करना मैं ये सब बहुत मिस कर रही हूं। वर्क फ्रंट पर कुछ समय पहले जैकलीन का बादशाह के साथ एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ। गाने के बोल थे गेंदा फूल। इस गाने को काफी पसंद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *