मंडला, मंडला जिले के निवास मे रेंडम गांव के लोग होली मिलन के एक कार्यक्रम में वाद्य यंत्र बजाने के लिए जबलपुर गए थे। आभूषण कारोबारी का कर्मचारी यहां आया था और यहां के लोगों को जबलपुर ले गया था।
निवास प्रशासन को जब इसकी जानकारी प्राप्त हुई तो एसडीएम तहसीलदार बीएमओ थाना प्रभारी रेंडम गांव पहुंचे। वहां पर उन्होंने 150 व्यक्तियों की सूची तैयार कर उन्हें आइसोलेट किया गया है।
जो लोग जबलपुर निवासी युवक के संपर्क में आए थे। जबलपुर के आभूषण कारोबारी और उसके कर्मचारी के कोरोनावायरस से संक्रमित होने के कारण जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। इससे गांव में दहशत फैल गई है और लोग भयभीत हैं।
मंडला जिले के रेडम गांव के 150 लोग आइसोलेट